मैं अकेली महिला हूँ, बच्चे छोटे हैं, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही, राशन दिलाकर मदद करें...

गली नंबर 12 लक्ष्मी नगर यरवडा, पुणे, महाराष्ट्र से सुरेख अर्जुन बता रही हैं कि वे परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं वे घर पर अकेली कमाने वाली हैं और काम नहीं होने से दिक्कत हो रही है, बच्चे छोटे हैं वे हाउसकीपिंग का काम करती हैं पर पूरा काम बंद है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8605087011. (168589)

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG SUREKHA VICTIMS REGISTER

हमारे यहाँ इमली से घरों में कई प्रकार की चीजे बनाई जाती है, बेचते भी हैं...(माडिया भाषा में)

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी  बता रही है कि उनके यहाँ इमली से कई सारी चीजे बनाई जाती है |जैसे बीज को भुन्जकर रात भर  पानी से भिगोते है |पेज बनाते है चटनी बनाते है, पत्ते का भाजी बनाकर खाते है | एक वर्ष तक किसी चीज में पैक करके भी रखते है और बारिश के समय खाते है और बाजार में बेचते है |(168572)

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FOREST GONDI MADIA SEETA MADHUKAR MADAVI STORY

पुणे में फंस गया हूँ घर में 5 लोग हैं...कृपया मदद कीजिए

मेरा नाम नागेश भगवान भोंसले है मैं जामखेड तालुका अहमदनगर जिला महाराष्ट्र का रहने वाला हू लॉक डाउन के कारण प्रियांका नगरी ,साड़ी गोडाउन के पीचे ,वागोली ,पुणे में फंस गया हूँ घर में 5 लोग हैं खाने के लिए दिक्कत हो रही है राशन ख़त्म हो गया अब मैं क्या करू परेशान हो रहा है कृपया मेरी मदद कीजिए मेरा मोबाइल नंबर है@7517994497. (167986)

Posted on: May 27, 2020. Tags: MH PUNE CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

रीवा से पुणे मज़दूरी करने आया हूँ मुझे राशन सामग्री नहीं मिल पा रहा है...दिलाने में मदद करें

मेरा नाम भूपेंद्र यादव है मैं रीवा जिला मध्यप्रदेश से रहने वाला हूँ पुणे में मजदूरी करने आया था लॉकडाउन के कारण खंडवे नगर ,वगोली ,पुणे (महाराष्ट्र) में फंस गया हूँ मुझे राशन सामग्री नहीं मिल पा रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मुझे राशन सामग्री दिलाने में मदद करें | मेरा मोबाइल नंबर है @9730543990. (167957)

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHUPENDR CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER YADAV

हमारे यहाँ सल्फी, ताड़, छिंद पेड़ काटने से रस निकलता है, उसमे नशा होता है (माडिया भाषा में )

नगर पंचायत भामरागड-जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी बता रही है कि सेल्पी, ताड़, छिंद अदि पेड़ काटने से रस निकलता है | जिसमे नशा होता है और यहां के स्थानीय आदिवासी लोग बाजारों में भी बेचते है, उससे उन्हें लाभ होता है |छिंद पेड़ से फल भी निकलता है |उसे गर्मी के दिनों में खाते है |और सुखाते है फिर बरसात के दिनों में खाते है |और बाजारों में बेचते है |सेल्फी पेड़ को काटने के बाद 3 वर्ष तक ही रहता है |ताड़ पेड़ 1 वर्ष तक ही रहता है | (168576)

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SEETA MADHUKAR MADAVI STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »