जोड़, घटाव, गुणा मै खोजू, अथवा खोजू शेष में...कविता-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
जोड़, घटाव, गुणा मै खोजू, अथवा खोजू शेष में-
सत्य अहिंसा खोज रहा हूँ, गांधी जी के देश में-
मेरे प्यारे देश बता दे गांधी जी का देश कहां-
तुम्ही बताओ क्या करना है आज के इस परिवेश में-
जहां भूखे नंगे रहते हों, क्या गांधी जी का देश यही-
घोटालो का चोंच मरता क्या गांधी जी का देश यही...
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आँखों में होने वाली खुजली का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगत राम लांजित आँखों में होने वाली खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं| फिटकरी को पानी में घोलकर गर्म करें| उसके बाद ठण्डा कर उसे 3 बारे छाने| उसके बाद खुजली वाली आंख में रुई से उस पानी को लगायें| दिन में 5 से 6 बार इसका उपयोग करें| लाभ हो सकता है|
अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगतराम लांजित@7389964276.
Posted on: Jun 07, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJIT CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
सड़क नहीं होने से बारिश में आवागवन बाधित होता है...मदद की अपील-
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से आशिक दास बता रहे हैं| आवास पारा में सुखीराम के घर से नदी तक रोड नहीं बना है| जिससे आवागवन में दिक्कत होती है| बारिश में कीचड़ हो जाता है| लोग फिसलकर गिरते हैं| उनका कहना है| सड़क बन जाने से सुविधा हो जायेगी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर सुखीराम के घर से नदी तक रोड बनवाने में मदद करें : सचिव@9589808588, विधायक@9893637637. संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
नल में कम पाईप होने से पर्याप्त पानी नहीं निकलता...मदद की अपील-
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 2 आवास पारा में पानी की समस्या है| पारा में लगभग 25 घर है| जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं| पारा में एक नल है| जिससे लोग पानी उपयोग करते हैं| नल में पाईप की कमी होने के कारण वहां पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| नल में पाईप लगवाने में मदद करें| जिससे पारा में पानी की समस्या का निराकरण हो सके : सचिव@9589808588, PHE@6263593304. संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
गंदी नाली से मच्छर और बीमारियां फैलती है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से आशीष दास बता रहे हैं| उनके गांव के आवास पारा में नाली गंदा पड़ा रहता हैं| जिससे मच्छर और बीमारियां फैलती है| लोगो पंचायत में अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं| लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं| उनका कहना है वे आवेदन देते हैं, पर काम नहीं होता| तब वे लोगो के साथ मिलकर खुद ही साफ़ करते हैं| अधिकारियों के ऐसे रवैये से लोग परेशान हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर, समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9589258588. संपर्क नंबर@8964973228.
