गांव में स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-सीतलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से लेखन नाग बता रहे हैं उनके गांव में स्कूल नहीं बना है, गांव के बच्चों को दूर पढाई के लिए जाना पड़ता है| दूर होने के कारण बच्चों के शिक्षा नहीं मिल पाता है| इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन किये हैं| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098791821, सरपंच@8815989823, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CG JAGADALPUR LAIKHAN NAG PROBLEM SCHOOL SITALGUR

सहकार रेडियो : बाल चौपाल कहानी-

बच्चों, बाल चौपाल में आज सुनिए विजयदान देथा जी की कहानी मेंढक की चतुराई| इसे अपनी आवाज़ दी है सुनीता जी ने| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने| तो इसे सुनिए, अपने दोस्तों को शेयर कीजिए और ये कहानी आपको कैसी लगी, कमेन्ट बॉक्स में हमें ज़रूर बताइयेगा|
https://www.sahkarradio.com/

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

मुझे आवास योजना के तरफ का कुआँ का पुरा पैसा नही मिला है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद

ग्राम पंचायत-कोडेनार अडमापारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से केशव राम कर्मा बता रहे हैं आवास योजना के तरफ का कुआँ का पुरा पैसा नही मिला है। बुरसू मंगलू ग्राम कोडेनार अड़मापारा के नाम से कुआँ निकला है। 2 साल हो रहा है उस कुंआ का पूरा पैसा 62 हजार का है उसमें सें 50 हजार रुपये ही दिया है बाकी के पैसा रोजगार सहायक सचिव धरमूराम के पास है। लेकिन दे नही रहे हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:
सम्पर्क नंबर@9392337657 CEO@9406016762,
कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KESHAWRAM KARMA PAISA PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर : शर्दी, बुखार, खांसी, सिर दर्द का घरलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, ब्लाक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से वैद्य भगतराम लांजित शर्दी, बुखार, खांसी, सिर दर्द का घरलू उपचार बता रहे हैं| जानकारी के लिये संदेश सुने अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@7389964276.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: BHAGATRAM LANJIT CG HEALTH KABIRDHAM

अधूरा कूप निर्माण हुआ है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-चंदेली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से सुखनंदन सान्डिल्य बता रहे हैं कि उनके नाम से 2018 – 19 में कूप निर्माण के लिये आया था, जिसका अधूरा निर्माण हुआ है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098502590. रोजगार सहायक सचिव@6260637445, पंचायत सचिव@9340793645, जनपद पंचायत अधिकारी@9340393130. SDM@9575191856.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: CG PROBLEM SUKHNANDAN SANDILYA SURAJPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »