स्वास्थ्य स्वर : अनार के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय अनार के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं| पके अनार का बीज नये खून के निर्माण में सहायक होता है| जिनको खून की कमी की समस्या है| वे अनार का सेवन करें| दूसरा कच्चा अनार खाने से भूख बढ़ती है| तीसरा अनार का छिलके के उपयोग कर खासी ठीक किया जा सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 05, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
बैरन हो गई जोधईया मै कैसे करू...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं :
बैरन हो गई जोधईया मै कैसे करू-
जिनकी बैरन सास ननदिया-
रात की बैरन या जोधईया मै कैसे करूं-
जैसे तैसे जोंधईया डूबी-
बलमा बड़ो है सोबईया मै कैसे करूँ-
जैसे-तैसे मैंने सजन जगाये-
ललना बड़ो है रोवईया मै कैसे करू...
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं:
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा-
तूफान और बादलों से भी नहीं झुकेगा-
नहीं झुकेगा नहीं झुकेगा झंडा नहीं झुकेगा-
हिन्द देश का प्यारा झंडा, ऊँचा सदा रहेगा-
केसरिया बल भरने वाला सदा है सच्चाई-
हरा रंग है, हरी हमारी धरती है अंगड़ाई-
कहता है ये चक्र हमारा, कदम नहीं रुकेगा...
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
हे जल जब तू आता धरती, हरे भरे हो जाता धरती...कविता-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे हैं :
हे जल जब तू आता धरती, हरे भरे हो जाता धरती-
हे जल जब तू आता धरती, नदी नालो से बाढ़ निकलती-
हे जल जब तू आता धरती, गाय भैस हरा चारा चरती-
हे जल जब तू आता धरती, बोये बीज अंकुरण करती-
हे जल जब तू आता धरती, तुझे देखकर गर्मी डरती-
हे जल जब तू आता धरती, मेढ़क भी टर्र-टर्र करती...
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद शौचालय बन गया...
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम बता रहें है| उनकी शौचालय की समस्या थी| जो आवेदन के बाद भी नहीं बन पा रहा था| जिसे उन्होंने सीजीनेट में 15 जून 2018 को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 10 जुलाई 2018 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनका शौचालय बन गया है | संपर्क नंबर@9399037721.
