Impact : हमारे पारा में पानी की समस्या थी, अब लोगो को सुविधा हो गई है...
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गाँव के टिकरापारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| तब माखनलाल पडवार द्वारा अपनी समस्या को 23 मई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया गया था| जो अब 20 जून 2019 को हल हो चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनके पारा में पानी की समस्या हल हो गई| मिथलेश मानिकपुरी@8770682940
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 1 महीने से बिजली का तार टूटा था, समस्या हल हो गई है-
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, थाना-अतरेला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं| उनके इलाके में बिजली का तार टूट गया था| जिससे उन्हें दिक्कत होती थी| तार टूटे एक महीने हो चुके थे| उन्होंने विभाग में सुधरवाने के लिये आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 24 जून 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 25 जून को उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@8357998546.
Posted on: Jun 24, 2019. Tags: IMPACT STORY MP REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप का सुधार हो गया...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिववरन कोरी बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 11 में हैण्डपंप एक वर्ष से खराब था| जिसके लिये उन्होंने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत में आवेदन किया| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने अपनी समस्या अक्टूबर 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद अप्रैल 2019 में उनके वार्ड का हैण्डपंप बन गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| शिववरन कोरी@7566261985
Posted on: Jun 23, 2019. Tags: IMPACT STORY MP REWA SHIVWARAN KORI SONG VICTIMS REGISTER
बिजली तार 15 दिन से टूटा है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं| उनके इलाके में बिजली का तार टूट गया है| जिससे उन्हें दिक्कत होती हैं| तार टूटे 15 दिन हो चुके हैं| उन्होंने विभाग में सुधरवाने के लिये आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : JE@8458996977. संपर्क नंबर@8357998546.
Posted on: Jun 23, 2019. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चेचक बीमारी का घरेलू उपचार-
सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतलाल श्रीमाली चेचक बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी, लौंग और कत्था सभी को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर लगायें| लाभ हो सकता है| दूसरा नीम की पत्ती को पीसकर लगाने से लाभ हो सकता है| जब चेचक की शुरुआत हो तब नीम के निंबोली को पानी के साथ पीसकर पिलाने से चेचक नहीं निकलती है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : अनंतलाल श्रीमाली@9179607522.
