धर्म ला बचाई देहि रे, भाषा मोर लिखाई दे बिना...गोंडवाना गीत
ग्राम-नरौला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोविन्द मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
गोंडवाना के बीरा, दादा ये मरकाम ना-
धर्म ला बचाई देहि रे, भाषा मोर लिखाई दे बिना-
मन में शोषितों के दिल में विचारे, दादा हिरा ये मरकाम-
पटीया बनाई देहगा, कोया ला जगाई धरगा-
गाँव गाँव जाई के सगा ला जगाई के, जाति पाती भेद ला बताये-
जय सेवा बुलवाई देना, मुट्ठी ला बंधवाई देना-
गोंडवाना देश के सभी नर नारी, दादा के वचन सुनले आत है-
कोया ला जगाई धरगा, देवा ला जगाई देहना-
ज्योति ला जलाई देहना, देवा ला जगाई देहना-
शिक्षा ला चलाई देना, संस्कृति ला जगाई देहना...
Posted on: Apr 05, 2018. Tags: GOVIND MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
राशनकार्ड नही होने से मुझे सरकारी चावल नहीं मिल पा रहा और सरकारी योजनाओं का लाभ भी...
ग्राम पंचायत-बढ़वार, नवापारा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विनोद कुमार बता रहे है कि उनका राशनकार्ड नहीं है, राशनकार्ड बनवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव को बोल चुके है लेकिन वह टालते रहते है. बोलते है बन जायेगा लेकिन अभी तक नहीं बनाया। राशनकार्ड नही होने से सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा| राशन का चावल भी नही मिलता है, जबकि पहले नाम सम्मिलित था लेकिन शादी के बाद से अभी राशनकार्ड में नाम नहीं है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि राशनकार्ड बनवाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन का दबाव बनाए:सरपंच@7773837136, सचिव@9754812947, सी.ई.ओं@9165689001, एस.डी.एम@9165493212. कुमार@7617351070.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR
मनरेगा में काम किये तीन साल हो गये, पैसा अभी तक नहीं दिया, सिर्फ गोल-गोल घुमाते रहते हैं...
ग्राम-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लॉक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराजसिंह मरकाम को सर्वोदन सिंह बता रहे है “मनरेगा” के तहत 12 लोग समतलीकरण का काम किया था 2015 में जिसका पैसा अभी तक नही मिला है| इस समंध में जब लोगो ने सहायक सचिव से बोला तो कहता है बैंक में जावों, खाते में पैसे डाल दिए है, बैक में जाकर पता करते है तो पैसा नहीं डाला है, तब कहते है डाकिया से पूछो ऐसे ही पिछले तीन सालों से गोल गोल घुमा रहे है. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: कलेक्टर@07752223644, CEO@7693915855,सहसचिव@9754145039,सचिव@9575270648,सरपंच@7397507040, डाकिया@846500092. मरकाम@8959903256.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
धरती फोड़ कोयला हेरे, परदेश में भेजाय, यहाँ मजदूर किसान तड़प-तड़प रो जाये...कविता
ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया
एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे है:
लम्बा डब्बा जोड़े भाई, वो चोर गाड़ी का है-
धरती फोड़ कोयला हेरे, परदेश में भेजाय-
यहाँ मजदूर किसान, तड़प-तड़प रो जाये-
अपने होंके धरती ला बेचे, समझ नहीं आये-
आगु वंश बर सोचे नही, पाछु मूढ़ धर पछताए-
झिन बेचा ये धरती ला, माता का है-
ये धरती हर सभो जन ला, पालन कर के दुनिया ला दिखाये-
धरती हर हमर जीवन ला, कथेक सुगर कहलाये...
Posted on: Apr 01, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Scholarships for students and youth in Gondi : 1st April 2018 -
छात्रवृत्ति राष्ट्रीय स्तर :
आईआईएससी समर फैलोत्तिप इन साइंस एंड इंजीत्तनयररंग 2018-
छात्रवृत्ति राष्ट्रीय स्तर :
एसईएसटी शूलिनी इंजीत्तनयररंग स्कॉलरत्तिप टेस्ट 2018-
छात्रवृत्ति अन्तराष्ट्रीय स्तर:
यूसीसी आयरलैंड मैररटोररयस स्कॉलरत्तिप 2018-

