हमारे गाँव के बहुत सारे लोगो ने एक साल पहले रोड में काम किया था, मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है...

छबिलाल मंडावी ग्राम आमापारा सिवनी, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उन्होंने एक साल पहले रोड में चार सप्ताह काम किया था उसमे से 2 सप्ताह का मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है वैसे ही उसमे गाँव के बहुत सारे लोगो ने भी यही काम किया था उसमे से आधे लोगो का पैसा मिल गया है और आधे लोगो का नहीं मिला है. उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किया था तो वे सिर्फ गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी मदद की मांग कर रहे है इन नम्बरों पर बात कर मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: दुर्गकोंदल C.E.O.@7587054500. सरपंच@9669653627. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406116604/8225027272.

Posted on: Feb 15, 2018. Tags: CHHABILAL MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

उग जाना चांदो उग जाना चांदो उग जाना चांदो...भजन गीत

चन्द्रसाय ग्राम-ओदारी परसापारा, पोस्ट-काला बरसी, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवरात्रि के शुभ अवसर एक भजन गीत सुना रहे है:
उग जाना चांदो उग जाना चांदो उग जाना चांदो-
कर दे रे चांदो इजोरियाना कर दे रे चांदो इजोरियाना-
जीवा गुरु से बेट करे जाबों जीवा गुरु से बेट करे जाबों-
मैया बाबो से बेट करे जाबो.मैया बाबो से बेट करे जाबो-
उग जाना चांदो उग जाना चांदो उग जाना चांदो-
कर दे रे चांदो इजोरियाना कर दे रे चांदो इजोरियाना...

Posted on: Feb 15, 2018. Tags: CHANDRASAAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

दिल्ली में देखो ना तो रे ऊँचा से ऊँचा बिल्डिंग...नागपुरी गीत

परसापारा, ग्राम-उदारी, तहसील-वाड्रफनगर, पोस्ट-कालाबरती, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं :
दिल्ली में देखो ना तो रे ऊँचा से ऊँचा बिल्डिंग – बंबई में देखो ना तो रे 90 सौ साल बिल्डिंग – गुमला में देखो ना तो रे डोरा के घर दईया – रांची में देखो ना तो खपरा कर घर – रांची का इंडस्ट्री नया बनाया – रांची का इन मार्केट में केसेट धूम मचाया...

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: CHANDARSAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

कुइयां में रहथों धमगढ़ मा रानी वो...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-धमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजेश पंद्राम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कुइयां में रहथों धमगढ़ मा रानी वो-
पूछत आबे मोरे गाँव ला-
झिन तय भुला जाबे ऐ मोर दीवानी वो-
सुरता राखे राइबे नाव ला-
थाना है कुकदुर तहसील पंडरिया जिला है वो कबीरधाम-
छत्तीसगढ़ी मै गाना गाथों रानी नाम है राजेश पंद्राम...

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: RAJESH PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

जाना होके आबे तैयार चलना जाबो कुही बाजार...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-धमगढ़, थाना-कुकदुर , विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से भुक्लूराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
जाना होके आबे तैयार चलना जाबो कुही बाजार-
रानी तोला मै घुमा के लाहुं न-
नाक बर तोर बर नथनी लेहूँ कान के लेहूँ बाली-
आनी बानी के चुरी और फुंदरी अऊ लेदेहु साड़ी...

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »