Victims of Damodar Valley Corporation starts Dharna in Delhi

Damodar Valley Corporation was formed 50 years ago which our first Prime Minister had called the modern temple of India. 4 dams were built and more than 70,000 people lost their lands and only around 300 got promised land and jobs in return. After many unsuccessful struggles in past 50 years these adivasis have again come together and around 1000 of them have started a dharna in Jantar Mantar in Delhi
from 17th Oct. For more Madhuresh can be reached at 09818905316

Posted on: Oct 20, 2011. Tags: Madhuresh Kumar

Soni Sori: SC asks medical report from outside Chhattisgarh

Himanshu Kumar is telling us that Supreme Court today has asked for an independent medical examination of Soni Sori from out side Chhattisgarh. Today in the hearing Chhattisgarh has said that she was not given any trouble in the custody. But Soni Sori was found saying in a CD produced in the court that she was threatened that if she dos not lie her brother will be arrested. In CD she says that though I have told a lie but still I have been given electric shocks. For more Himanshu Ji can be reached at 09013886571

Posted on: Oct 19, 2011. Tags: CHHATTISGARH HIMANSHU KUMAR

आखिर ये राष्ट्रीय विकास का गंभीर मामला है...एक कविता

हमें विकास चाहिए ,
ज्यादा कारें ज्यादा ऐश ,
और उसके लिए हमें उद्योग चाहियें ,
उद्योग के लिए खनिज चाहिए ,
खनिज के लिए बस्तर की ज़मीन चाहिए ,
और सोनी सोरी जब तक बस्तर की ज़मीन पर है
तब तक हमारा विकास संभव नहीं है !

तो हमने सोनी सोरी को पकड़ा ,
थाने में ले जाकर नंगा किया ,
और और लगा दिया करेंट ,
तडपी सोनी सोरी बुरी तरह ,
आँखें बाहर निकल आयीं ,
पूरा जिस्म अकड गया ,
मुंह से आवाज़ नहीं झाग निकले ,
और फिर सुधर गयी सोनी सोरी ,
सोनी सोरी तैयार हों गयी भारत के विकास के रस्ते में ना आने के लिए ,
मेरे देश की बहादुर पुलिस ,
हमारी पुलिस ,
हमारी सरकार ,
हमारा विकास ,
इन सब के सम्मान में हम ,
सभी सभ्य और शहरी भारतीय नागरिक ,
सोनी सोरी जैसी असभ्य आदिवासी के बारे में ,
भूल कर भी कोई बात नहीं करेंगे ,
सबको अपनी अपनी बेटियों की कसम है ,
कृपया हम में से कोई भी सोनी सोरी के बारे में बिलकुल बात न करे !
आखिर ये राष्ट्रिय विकास का गंभीर मामला है ?

सोनी सोरी की मौत के बाद ,
हम “बस्तर में नक्सलवाद को कैसे समाप्त किया जाए ?”
इस पर एक अच्छा सा लेख लिखेंगे ,
जिसमे हम बताएँगे कि कि हमारी सरकार विकास के द्वारा ,
नक्सलवाद को कैसे समाप्त कर सकती है?

चिंता मत करो इतने निर्दयी भी नहीं हैं हम ,
उस लेख में पुलिस सुधार की आवश्यकता पर भी तीन लाइनों का एक पैराग्राफ होगा!

हिमांशु कुमार

Posted on: Oct 18, 2011. Tags: Himanshu Kumar

Request to join protest fast in support of Soni Sori

Himanshu Kumar from Delhi says an adivasi journalist Lingaram Kodopi and his aunt Soni Sori from Dantewada were arrested by police sometime back framing false charges. Soni Sori has been kept in chain in a hospital in Raipur where she has started hunger strike protesting her arrest and continuing harassment of adivasis in Chhattisgarh. He says I am also starting a fast in support of Soni Sori and request all of you to fast at least for a day. For more Himanshu Kumar can be reached at 09013886571

Posted on: Oct 13, 2011. Tags: Himanshu Kumar

क्या आपकी कोई बेटी है ?

क्या आपकी कोई बेटी है ?
चलो थोड़ी देर के लिए उसका नाम सोनी सोरी रख देते हैं !
उसे पुलिस वाले बाँध कर घसीट रहे हैं , और वो रोते रोते आपको पुकार रही है ,
पापा मुझे बचा लो !

आप खड़े होकर देख रहे हैं , आपकी मासूम लाडली बेटी को पुलिस वाले घसीटते हुए ले जा रहे हैं !
इस समय आप विवश होंगे या क्रोधित ?
क्या करने का ख्याल आएगा आपके मन में ?
और उन्ही पलों में जब आपकी मासूम बेटी को पुलिस वाले घसीट रहे हैं ,
मैं उसी मनः स्तिथी में आपके विचार जानना चाहता हूँ ,
“भारतीय लोकतंत्र ” “संविधान” , “महान भारतीय संस्कृतिक परम्पराओं” के बारे में ?
चेहरा उधर मत घुमाइए !
मुझसे आँख मिला कर उत्तर दीजिये !
आपकी बेटी अभी भी चीख कर आपकी ओर आशा से देख रही है !
और आप उसकी चीखों का जवाब नहीं दे रहे हैं ?

सोनी सोरी की चीखें इतिहास हो जायेंगी !
पर हमारा पीछा नहीं छोड़ेंगी !

हमें माफ़ कर देना सोनी सोरी ,
हमारा लोकतंत्र तुम्हारे लिए नहीं है ,
न संसद , न हमारी दिखावटी नैतिकता और धार्मिकता , ये सब हमारे लिए हैं !
तुम आदिवासी हो , इसलिए तुम्हारे लिए है ,पिटाई , खुरदुरी ज़मीन पर पशु की तरह घसीटे जाना ,
ज़िंदगी भर जेल में बैठकर ,अपने तीन बच्चों को याद कर रोना ,
और फिर एक दिन चुपचाप एक गुमनाम मौत म़र जाना !
“सोनी सोरी मेरी बच्ची”
मैं तुम्हे भारतीय राष्ट्र की ओर से अंतिम विदाई देता हूँ !

आदिवासियों के सम्पूर्ण संहार के बाद जब हमारा प्रधान मंत्री,
लाल किले से इस एतिहासिक अपराध के लिए क्षमा मांगेगा ,
तब तुम हमें स्वर्ग से क्षमा कर देना ,सोनी सोरी !
अलविदा अलविदा

हिमांशु कुमार

Posted on: Oct 11, 2011. Tags: Himanshu Kumar

« View Newer Reports

View Older Reports »