वनांचल स्वर : भुई आंवला से पीलिया का उपचार

रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आज पीलिया के उपचार बता रहे है, भुई आंवला का पौधा होता है उसकी पत्तियां इमली की पत्ती और आंवला की पत्ती जैसी होती है और उसमे छोटे-छोटे आंवला जैसे फल लगते है और ये बारिश के मौसम से लेकर ठंडी के मौसम तक रहते है इसका पंचांग फल फूल पत्ती जड़ तना सबको मिलाकर के साफ धो लेवे और उसको सुखा लेवे और पीसकर चूर्ण बना लेवे और चूर्ण के एक गिलास दूध में एक चम्मच डालकर उबाल ले और सुबह खाली पेट ठंडा होने पर बिना मीठा मिलाकर सादा नित सेवन करें उससे एक सप्ताह में पीलिया ठीक हो सकता है| परहेज मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का उपयोग न करें. एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 20, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

चलना सिखा दिया है, गलना सिखा दिया है, घनघोर आंधियो में जलना सिखा दिया है...गीत

ग्राम-कुटेला, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गीतेश्वर पटेल और विंग कुमार पटेल एक गीत सुना रहे है:
चलना सिखा दिया है, गलना सिखा दिया है-
घनघोर आंधियो में जलना सिखा दिया है-
हमको मिला हुआ है देव का महाबल-
माँ ने हमे दिया है अपना उमित आंचल-
इसे क्या देखे सारे ढलना सिखा दिया है-
सुख दुःख यहाँ है दोनों मैदान और दल-दल...

Posted on: Feb 16, 2018. Tags: GEETESHWAR PATELAND VING KUMAR PATEL SONG VICTIMS REGISTER

आमा पान के पतरी करेला पान के दोना वो...भजन गीत

ग्राम-ओदारी परसा पारा, पोस्ट-कालाबरसी, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक भजन गीत सुना रहे हैं :
आमा पान के पतरी करेला पान के दोना वो-
झुपत-झुपत आवे दाई मोरे आंगना वो-
छम-छमा बाजे देवे दाई तोर पैजनिया वो-
नाखे नथूनिया सोहे ताना माँ कुण्डल वो-
लल लाली लुगरा मा सजथे चन्दन वो-
आमा पान के पतरी करेला पान के दोना वो...

Posted on: Feb 16, 2018. Tags: CHANDRASAAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

पिंजड़ा कर पोसल सुगा का बोली बोले नीरे...दोमकच विवाह गीत

ग्राम-पंचायत-भेलकच, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर,(छत्तीसगढ़) से सीता रानी के साथ में सीता पटबंदी एक दोमकच विवाह गीत सुना रही है:
पिंजड़ा कर पोसल सुगा का बोली बोले नीरे-
ससुरारी जाबो रे रोवान खोसा दाखे-
धरती ला काट-काट चौरा छाववे नी-
झालर खुटो लो-लो हमर मढवा तनाय-
जलदी खिचाला हार पानी के हरियर-
बन दिखे हरियर सरसों के फूल पियर दिखे लाल...

Posted on: Feb 16, 2018. Tags: SEETA PATBANDI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-तरईघोटिया, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से विष्णुरामा उसेंडी, सनोराम, मंडावी, मानिक मंडावी, ओमप्रकाश बघेल, मुकेश बघेल बता रहे है कि उनके गाँव में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में गिट्टी तक का काम हुआ उसके बाद गिट्टी पूरा उखड़ गया और डामरीकरण अभी तक नहीं हुआ है.जनसँख्या लगभग 700 है| रोड नहीं होने के कारण स्कूल के बर्च्चो को गाँव के लोगो को आने जाने बहुत दिक्कत होता है|इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनके गाँव में रोड बनवाने में मदद करें ताकि उनको आने जाने में सुविधा हो सके: जिला कलेक्टर@9425584388, C.E.O.@7587054500, सचिव@9617743714. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8964032014.

Posted on: Feb 16, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNURAMA USENDI MANIK MANDAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »