Impact : नया राशन कार्ड बन गया और राशन मिलने लगा है-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम दास बता रहे हैं उन्हें दो माह से राशन नहीं मिल रहा था तो उन्होने गांव के सरपंच के पास समस्या को बताया, लेकिन कोई काम नहीं हुआ, तब सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया, जिसके बाद नया राशन कार्ड बन गया है और राशन मिलने लगा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6262119523.
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CG IMPACT STORY JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तोरी न आवय तेल न चढ़वय हो टोली न आवय...शादी गीत-
ग्राम-कड़कागांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरिता दुग्गा के साथ फूलबती एक शादी गीत सुना रही हैं :
तोरी न आवय तेल न चढ़वय हो टोली न आवय-
तोर बाबा न आवय हो तेल न चढ़वय-
तोर बाबा बाले तोर दाई बलहे-
चडलेबे दुलरू तै राई सरसों तेल-
तोरी न आवय तेल न चढ़वय हो टोली न आवय...
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CG NARAYANPUR SARITA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
बापू हमारे स्वर्ग सिधारे, हमें छोड़ चले गये किसके सहारे...गीत-
ग्राम पंचायत-ताड़ोपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कविता नाग और पूजा मंडावी एक गीत सुना रहे हैं :
बापू हमारे स्वर्ग सिधारे-
हमें छोड़ चले गये किसके सहारे-
जब बापू को गोली लगी तो-
खून की नदियाँ बहने लगी थी-
जब बापू को उठाने लगे तो-
फूलो की वर्षा होने लगी थी...
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
राहों के मुसीबतों को पार कर चलो...गीत-
जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पूजा मंडावी एक गीत सुना रही हैं :
गलत कदम मत उठाव सोच कर चलो-
विचार कर चलो-
राहों के मुसीबतों को पार कर चलो-
गलत कदम मत उठाव सोच कर चलो-
विचार कर चलो-
राहों के मुसीबतों को पार कर चलो...
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PUJA MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
माया है मोला गा के तोर संग न...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम पंचायत-त्योतारोपर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी बुधनी दुग्गा एक गीत सुना रही हैं :
जबले पहिरे पईरी खनन खनन कंगना-
चम चम चमके माथ के बिंदिया-
तोर माया मा सजना, माया है मोला गा-
सखी तोर संग न, माया है मोला गा के तोर संग न-
कुहू-कुहू कुहुके कारी कोयलिया-
रेमे संदेस सुनावे, आज लगाके आस के मैना-
ये तो माया के राग, माया है मोला गांव...
