मोला मोहि डारे संगी लाली लाली लुगरा तोर...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-बर्ती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय आयाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोला मोहि डारे संगी लाली लाली लुगरा तोर-
लाली लाली लुगरा हर तोर, पातर-पातर कनिहा हर तोर-
मोला निक लागे संगी लाली लाली लुगरा हर तोर-
मोला निक लागे संगी हिली झूली रेंगना हर तोर...

Posted on: Jun 28, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDARSAI AYAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : अधिकारियों ने कारवाही करते हुये नया सचिव नियुक्त किया...

ग्राम-लावाहोरी, पंचायत-खजरा, जनपद-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गुंजन यादव बता रहे हैं| सचिव द्वारा सरपंच का सील बनाकर, सरपंच के बिना जानकारी के सारे काम कर रहा था| योजना के पैसे का गबन कर रहा था| जिसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों के पास किया| लेकिन कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को 11 जून 2018 को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 19 जून को कारवाही हो गई| अब नया सचिब दे दिया गया है| इसलिये वे सीजीनेट सभी श्रोताओं और जिन अधिकारियों ने उनकी मदद की सभी को धन्यवाद दे रहे हैं | गुंजन यादव@6269969554.

Posted on: Jun 28, 2019. Tags: CG GUNJAN YADAV IMPACT STORY KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी बता रहे हैं| जब हमें कोई कार्य करना हो और माता-पिता और गुरु का आशिर्वाद मिल जाये तो घबराहट नहीं रखना चाहिये| आशिर्वाद के साथ काम को करना चाहिये| साथ ही वे सभी श्रोताओं को एक गीत सुना रहे हैं :
हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब-
हम होंगे कामयाब एक दिन-
मन में है विश्वाश-
पूरा है विश्वाश हम होंगे कामयाब एक दिन-
होगी शांति चारो ओर एक दिन...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : गाँव में नल लग जाने से पानी की समस्या हल हो गई-

ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| गाँव में नल नहीं था| लोगो को पानी के लिये नदी जाना पड़ता था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 31 मई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 24 जून 2019 को गाँव में नल लग गया है| जिससे सभी को पानी की सुविधा हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनके मदद से उनकी समस्या हल हो गई| संपर्क नंबर@7470912077.

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक कार्यक्रम में शामिल हैं और वे एक गीत सुना रहे हैं :
बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे-
बालपन लड़कन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया के धीरे-धीरे-
बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे-
बालपन लड़कन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया के धीरे-धीरे...

Posted on: Jun 27, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »