पलना हिला न देना, मेरा लालन जगा न देना...गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक गीत सुना रही है:
पलना हिला न देना, मेरा लालन जगा न देना-
सासु जो आये साजन, बिंदिया दिला न देना-
जेठी जो आये साजन, झूमक दिला न देना-
छोटी जो आये साजन, कंगना दिला न देना-
पलना हिला न देना, मेरा लालन जगा न देना-
सासु जो आये साजन, बिंदिया दिला न देना...

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में तीन हैण्डपम्प है पर तीनों ख़राब हैं, गर्मी में पानी की बहुत समस्या हो रही है...

ग्राम पंचायत-मानपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से देवशरण आयाम बता रहे है, गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की बहुत समस्या है| तीन हैन्डपम्प है तीनों खराब है. अभी दूर कुएं से पानी ला रहे है| दो तीन बार आवेदन दिया गया है परन्तु कोई सुनवाई नहीँ हो रही है. नहाने धोने के पानी के लिए भी बहुत समस्या होती है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाए : P.H.E@7697747447, सरपंच@9165971924, सचिव@9754092126, S.D.M@9165493212. देवशरण आयाम@9171778484.

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का हैन्डपम्प खराब है, सिर्फ बरसात में चलता है, अभी कुँए का पानी पीते हैं...

ग्राम-मानपुर, पोस्ट-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) में जयमंती लकडा वार्ड क्रमांक 11 में रहती है. यहाँ पर 5-6 परिवार है, हैन्डपम्प है लेकिन पानी नहीं दे रहा है मेकेनिक ने बना कर भी देखा पर पानी नहीं निकला, पाईप का कमी होगा इसलिए पानी नहीं दे रहा है| अभी कुएं से पानी ला रहे है, बहुत दिक्कतें होती है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, अधिक फोन कर दबाव बनाए ताकि हमारे मोहल्ले में पानी उपलब्ध हो सके: P.H.E@7697747447, सरपंच@9165971924, सचिव@9754092126, S.D.M@9165493212. जयमंती लकड़ा@6260312437.

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWALE VICTIMS REGISTER

जीवन में सतत अभ्यास करने से व्यक्ति निपुण होता है, परीक्षा में प्रथम आने का राज...कहानी

राजीव व संजीव दोनों दोस्त एक साथ एक ही कक्षा में पढते थे, राजीव हमेशा प्रथम आता था. जबकि संजीव मुश्किल से पास होता था, संजीव को सब उलाहना देते थे उसके साथ रहते हो उससे कुछ सीखों भी, संजीव ने सोचा क्यों न राजीव से राज जाना जाए, संजीव ने राजीव से पूछा दोस्त तुम कैसे पढते हो प्रथम कैसे आते हो, राजीव ने मुस्कुराते हुए कहा दोस्त टीचर जो भी पढ़ाते है मै ध्यान लगाकर सुनता हूँ, जो लिखने का होता है उसे मै रोज़ घर आकर दोहराता हूँ. पढने के बाद उसका अभ्यास करता हूँ, राजीव की बात सुनकर संजीव बोला मैं भी लिखकर अभ्यास करूँगा. दोस्तों कहानी का अर्थ यह है कि अभ्यास करने से ही विषय की गहरी समझ हो पाती है.

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: SONG USHA SINGH UIKE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के स्कूल का हैण्डपम्प 2 साल से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनता नहीं है...

ग्राम-हरीहरपुर, पोस्ट-केवरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गजेन्द्रसिंह परिहार बता रहे है स्कूल का हैण्डपम्प 2 साल से खराब है स्कूल के बच्चो को पानी पीने के लिए दूसरे हैण्डपम्प में जाना पड़ता है| हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने पंचायत, जनपद में भी शिकायत किये है तो बोलते आज लगेगा कल लगेगा बोल बोलकर टाल रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में हमारी मदद करें: सरपंच@9753392622, सचिव@8426322072, C.E.O.@9165689001, P.H.E.@7697747447. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8889354673.

Posted on: Apr 13, 2018. Tags: GAJENDRA SINGH PRIHAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »