चतुर्थ श्रेणी दैनिकभोगी कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नियमित करना है पर नहीं हो रहा ह

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव प्रसाद पाण्डेय बता रहे है कि वे लोक कल्याण विभाग में कार्यरत हैं | सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने 2106 में कई को स्थाई कर्मी के रूप में नियमित किया| ये आदेश दैनिक वेतन भोगी श्रमिको के लिए स्थाई कर्मियों को विनियमित करने की योजना के अंतर्गत किया गया| इसी के सांथ चतुर्थ श्रेणी को भी नियमित किया जाना था, जिसमे 10वी और 12 वी पास किये कर्मी शामिल है| जो अभी तक नही हुआ है | इसके लिए आवेदन भी किये, स्थाई कर्मियों की सूची प्रकाशित करने की मांग की लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है: कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग@9424922624, अधीक्षण अभियंता@9425109973. केशव प्रसाद पांडे@9685649001.

Posted on: Feb 24, 2018. Tags: KESHAV PRASAD PANDEY SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : वात का घरेलू उपचार -

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी गठिया वात, संधि वात और अर्थराइट्स बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार बता रहे हैं| इन बीमारी के इलाज के लिए मेथी दाना, भुनी सौंफ, वन जीरा, वन अदरक, लहसुन सभी को 3-3 सौ ग्राम बराबर मात्रा में लेकर साफ कर उसका चूर्ण बना लें, उसके बाद 300 ग्राम गुड के सांथ मिलाकर 10-10 ग्राम की लड्डू बनाकर सुबह शाम दो-दो लड्डू खाली पेट में सेवन करें| इससे गठिया वात, संधि वात, अर्थराइट्स, जोड़ों का दर्द, गांठ में दर्द, हड्डियों का दर्द, जैसी बीमारियों से राहत मिल सकता है| उपचार के दौरान खाने में मिर्च मसाला, गरिष्ट भोजन, तेल, खटाई अदि का उपयोग नही करना चाहिए| एच.डी. गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 23, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

नदी के धरी पीपर के तरी, रहे संगी एक कुटिया रे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-ओदारी,परसापारा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नदी के धरी पीपर के तरी, रहे संगी एक कुटिया रे-
कुटिया मा रोवे दाई बुढिया-
कैसन लईका मोला देहे रे दादा बड़ा गजब के बुढ़िया-
करके करेवनी ले लेवथे जान, कहाँ आंखी ला मूंदे भगववान-
आनके जिन्दगी होवे हलकान जिवरा हर कल्पाथे संझा बिहान...

Posted on: Feb 23, 2018. Tags: CHANDARA SAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गैस व अपच का घरेलू उपचार -

मोतीनगर, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आज गैस व अपच के लिए घरेलू उपचार बता रहे है, सौफ 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, पीसी हुई सफ़ेद जीरा 50 ग्राम, उन सबको साफ कर लेवे और खूब पीसकर चूर्ण बना लेवे और एक शीशी में भरकर रख लेवे, मात्रा एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में 2 बार गुनगुने पानी से सेवन करें शीघ्र लाभ होता है| ध्यान रहे कि ज्यादा देर तक खाली पेट न रहे, परहेज मिर्च मसाला तेल खटाई, घरिष्ट भोजन, अधिक तले हुए भोज पदार्थ का प्रयोग न करें. इस तरह की दवा का कोई साइड अफेक्ट नहीं होता और पैसे की भी बचत होती है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 22, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

भांटा बारी मा आबे संगी मोर भांटा ले लेना तैहा छांट के...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-दमगढ, थाना-कुकदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं :
भांटा बारी मा आबे संगी मोर भांटा ले लेना तैहा छांट के – गोभी ले लेना तैहा छांट के भाजी ले लेना तै छांट के – दस रूपया किलो भांटा हैं संगी, पांच रूपया किलो है भाजी – बीस रूपया किलो आलू है संगी, दस रूपया किलो मुरई – भांटा बारी मा आबे संगी मोर भांटा ले लेना तैहा छांट के...

Posted on: Feb 20, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »