हमारे गांव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नही बना है बच्चों को दिक्कत होती है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-किलेपाल नंबर02 (पांडूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकू पोयाम बता रहे हैं, उनके गांव में स्कूल है वहां बाउंड्रीवाल नही बना है, वहां बच्चों और शिक्षकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने शिक्षा अधिकारी को आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: संपर्क नंबर@8756197876, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@977025457.
Posted on: Jul 17, 2021. Tags: BASTANAR BOUNDARY WALL CG MANKU POYAM PROBLEM
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे...गीत
ग्राम पंचायत-डोटमा, जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से महेशराम यादव एक गाना सुना रहे हैं:
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे-
धनी बर रीत जागे वो तीजा पूरा के तिहार-
दीदी निक लागे वो तीजा पूरा के तिहार-
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे-
तीजा पूरा के तिहार दीदी निक लागे वो-
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे...
Posted on: Jul 16, 2021. Tags: CG JANJAGIR CHAPA MAHESHRAM YADAV SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने भगा देने के कारण गांव छोड़कर आये हैं...
ग्राम-सिगुमपाल, जिला-बीजापुर,(छत्तीसगढ़) से सुखराम मिच्चा पिता पांडु मिच्चा बता रहे हैं, उनके गाँव से नक्सलियों ने भगा देने के कारण वे लोग गांव छोड़कर बीजापुर शांतिनगर में रहते हैं, वहा उनको घर बनाने भी जमीन नहीं मिला हैं| उसके दोस्त के जमीन में घर बनाये हैं| उनको सरकार से कुछ सुविधा नहीं मिल रहा हैं| उनको वहा रहने में बहुत दिक्कत हो रहा हैं उनका कहना है कि सरकारी से कुछ सुविधा मिले| कृपया मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6264069353.
Posted on: Jul 16, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM PANDU MICHCHA SUKHRAM MICHCHA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2012 में नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...
ग्राम पंचायत-गुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सन्नू एक्का पिता मासा बता रहे हैं, 2012 में नक्सलियों के डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर भागकर आयें| और उनके परिवार वाले पुराने गांव में रहते है| वे लोग खेती बाड़ी को कमाते है| वर्तमान में बीजापुर किराया में रह रहे है| सरकार के तरफ से उन्हें कोई मदद नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406169008.
Posted on: Jul 16, 2021. Tags: 2012 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM MASA SANNU EKKA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 में सलवा जुडूम के समय वे लोग नक्सलियों से बहुत परेशान थे...
ग्राम पंचायत-गौरेली केमडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मंगलू पिता आयतू बता रहे हैं, 2005 में सलवा जुडूम के समय वे लोग नक्सलियों से बहुत परेशान थे| उनके साथ मीटिंग करते थे| सरकार के लिए काम करते हैं कर के आरोप लगाते थे| वे फॉरेस्ट लोग का गाड़ी चलाते हैं| फिर वे डर से अपना गांव छोड़कर बीजापुर में रह रहे हैं| उनके माता-पिता गांव में रहते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8319605755.
