कलप-कलप मन रोये नोनी तोर बिना...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-परमेश्वरपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ी) से हरिश्चंद्र एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
कलप-कलप मन रोवय नोनी तोर बिना-
पाँव के पैरी ला दे दे चिन्हा-
भांटा नीरी बोयों सुग्घर बारी नइये गा-
बने रे पुरुष के सुन्दर नारी नइये गा-
लाली रे गुलाली फूलवारि नइये गा-
मन के मिलौना संगवारी नइये गा-
नवा हे मंदिर मा कलश नइये गा-
हाली के अवैया तोर दरस नइये गा...
Posted on: Feb 25, 2018. Tags: HARISHCHANDRA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our handpump got repaired after recording message on CGnet...
ग्राम-नांगाडबरा, ग्राम पंचायत-माठ्पुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दसेरी बाई बता रही है कि उनके मोहल्ले का हैण्डपम्प बहुत दिनों से खराब था उसके कारण मोहल्ले के सभी 20 परिवारों को पानी की बहुत समस्या हो रही थी और शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में कुछ दिन पहले एक सन्देश रिकॉर्ड किया था और सन्देश रिकार्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने जब अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो अभी उनके यहाँ का हैण्डपम्प सुधार दिया गया है और उनको अब पानी की समस्या नहीं हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. नर्मदा प्रसाद@8963947173.
Posted on: Feb 25, 2018. Tags: DASERI BAI KABIRDHAM HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER
पीपर के पत्ता मा राम लिखे है...गीत
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चंद्रानी, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
पीपर के पत्ता मा राम लिखे है-
का जानो राम पीपर के पत्ता मा राम लिखे है-
राम लिखे है लक्ष्मण लिखे है-
का जानो राम पीपर के पत्ता मा राम लिखे है...
Posted on: Feb 25, 2018. Tags: CHANDRABHAN AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : घरेलू शक्ति वर्धक औषधि -
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज एक घरेलू शक्ति वर्धक औषधि के बारे में बता रहे हैं | वे बता रहे हैं कि सफेद मुसली, काली मुसली, सतावर, जंगली पूछ बीज, बाल सेमर कंद, पिसी मिश्री सभी को 3-3 सौ ग्राम साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें और प्रतिदिन एक चम्मच दूध के सांथ दिन में दो बार सेवन करें, लगातार 3 माह तक सेवन कर सकते हैं | तेल, मसाला, मिर्च, खटाई, गरिष्ट भोजन का सेवन ना करें, सुगर के रोगी मिश्री का उपयोग ना करें | दवा शुरू करने से पूर्व तीन दिन हल्का भोजन करके पेट साफ कर लें | इससे आपको शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा मिलेगी आप को टॉनिक खरीदकर पैसे भी जाया नहीं करना पडेगा | अधिक जानकारी के लिए वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 25, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: कब्ज नाशक घरेलू नुस्खा
ग्राम-रेहेंगी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज एक कब्ज नाशक घरेलु नुस्खा बता रहे हैं. यह दवा बनाने के लिए सौंप 20 ग्राम, सनाय पत्ती 20 ग्राम, इन्द्रायण 20 ग्राम, निसोत 20 ग्राम, त्रिफला 20 ग्राम, गुलकंद 20 ग्राम सभी को समान मात्रा में मिलाकर बारीक चूर्ण बना लें और रात में सोते समय एक चम्मच गरम पानी के सांथ सेवन करें | इससे कब्ज की तकलीफ से राहत मिल सकता है और इससे आप खुद को बाजार में मिलने वाली दवाओं से बचा सकते है जिससे आराम तो मिलता ही है, लेकिन अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह औषधि शरीर के लिए हानिकरक भी नहीं है. वैद्य चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
