अवैध बिजली के तारों में फंसकर भैसे मर गईं,शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है, कृपया मदद करे...

ग्राम-दिसपुर, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बनवारी लाल यादव अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | ग्रामीण द्वारा खम्भे से घर तक 1 किलोमीटर दूर तक खींचे गए खुले बिजली तार में उनकी 2 कीमती भैंसे फंस गई और बिजली के झटके की वजह से उनकी मौत हो गई | वो कह रहे हैं बिजली के तार अवैध तौर पर खींचे गए थे , उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दरोगा के पास की है, वे मीडिया ,जे ई सभी अधिकारीयों के पास गुहार लगा चुके हैं लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है , इसलिए वह सीजीनेट साथियों से मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें:संपर्क बनवारी लाल यादव@9630445973. (168910)

Posted on: May 31, 2020. Tags: BANWARI LAL YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

नोएडा : मेरी आर्थिक स्थिति खराब है,परिवार में 5 लोग हैं राशन नहीं खरीद पा रहे हैं, कृपया मदद करें...

जिला-मधुबनी (बिहार) के निवासी रंजीत कुमार जो नयागांव,सेक्टर 87 गली नम्बर 3 ,नोएडा राज्य-उत्तरप्रदेश में लॉकडाउन में फंसे हुए हैं और अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं| उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है, परिवार में 5 लोग हैं राशन नहीं खरीद पा रहे हैं, भोजन पानी की समस्या हो रही है | सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया मदद करें: सम्पर्क रंजीत कुमार@9643856052. (168908) DW

Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP RANJEET KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में सिर्फ आधी राशन सामग्री दी गई है,खाने में दिक्कत हो रही है,कृपया मदद करें...

जिला-पटना (बिहार) के सतीश कुमार रहने वाले है, अभी वे नयागांव,फेस 2 सेक्टर 87 नोएडा में रह रहे है, लॉकडाउन की वजह से हो रही परेशानियों से अवगत करा रहे हैं| उन्होंने लॉकडाउन में राशन की परेशानी के चलते कंप्लेन की थी तब जाकर उन्हें राशन की आधी सामग्री ही प्राप्त हुई है , उन्हें आटा दाल और नमक मात्र दिया गया है| वे कह रहे हैं आधी सामग्री से वे कैसे खाना बनाकर खाएं | वह बिहार के रहने वाले हैं उनका मुख्य भोजन चावल है | उन्हें न तो तेल मसाला किसी भी प्रकार की अन्य राशन सामग्री नहीं दी गई है | जिससे उनके परिवार को राशन सम्बन्धी समस्या से गुजरना पड़ रहा है | उन्होंने सीजीनेट साथियों से मदद की अपील की है ,कृपया मदद करें:संपर्क नम्बर-सतीश कुमार@9523920893. (168914) DW

Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SATISH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें...

ग्राम-बोड़तरा,जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) निवासी रविन्द्र कुमार कीर्तन लाल साहू समीपनगर,तहसील- कोतमा ,जिला-अनुपपुर(मध्यप्रदेश) में मार्च से लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए है एवं अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह एक गरीब परिवार में ठहरे हुए हैं, परिवार के दोनों सदस्यों को दिखाई नहीं देता है | लॉकडाउन की वजह से राशन की समस्या से झुझना पड रहा है | उन्हें शुरुवात में 20 किलो चावल दिया गया था लेकिन वह भी ख़त्म हो गया है और दुबारा मदद नहीं की गई है |वह जिले के कलेक्टर एवं सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया मदद करें : संपर्क नम्बर रविन्द्र कुमार@6269358757. (168018)

Posted on: May 30, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAANJGIEER CHAPA CG KIRTAN LAL SAHU RAVINDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं है, न आटा है, न सब्जी है न तेल मसाला, गाँव भी नहीं जा पा रहे हैं ..

सेक्टर 83 याकूब पूर, गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा से यशोदा बता रहे है कि उनकी साथ चार बच्चे हैं लॉक डाउन के कारण खाने की बहुत तकलीफ हो रही है ,कोरोना वायरस के वजह से फंसे हैं उनके ग्राम भी नहीं जा पा रहे हैं उनके पास खाने -पीने के लिए कुछ भी नहीं है, आटा है, न सब्जी है  मसाला | इसलिए सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही हैं | संपर्क नंबर @7210515114.  (168913)

Posted on: May 30, 2020. Tags: NOIDA CORONA PROBLEM YASHODA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »