सरकार शौचालय बनाने के लिए रूपए खर्च कर रही है, पर हम उसका उपयोग नहीं कर रहे...
हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा शौचालय निर्माण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि खुले में शौच मुक्त भारत बन सके. एक तरफ अभी निर्माण अभियान जारी है दूसरी तरफ जहा शौचालय बन गयें है वहा के हालात अभी से जर्जर है| सरकार की मंशा है कि खुले में शौच मुक्त बनाया जाए परन्तु इसमें जब तक लोगो का सहयोग नही होगा तब तक अभियान सफल नहीं बन सकता| 12,000 रूपये सरकार का सहयोग और बाक़ी स्वयं हितग्राही को खर्च करना है| जब तक हर एक आम नागरिक सजग नही होगा तब अभियान सिर्फ दिखावा ही रह जायेगा लोगो से अपील है की शौचालय का ही उपयोग करे
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में तीन साल से बिजली के खम्बे, तार लगे है, लेकिन बिजली आज तक नही पहुँचीं...
भलिन दादर, ग्राम-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हुबलाल बता रहे है तीन साल पहले हमारे पारे में बिजली के खम्बे और तार लगा दिए परन्तु बिजली नही पहुचाई, 60 परिवार रहते है,अभी लाईट का एक मात्र साधन मिट्टी तेल से चिमनी जलाकर काम चलाना पड़ता है. अगर बिजली आ जाये तो कई समस्याओ से छुटकारा मिल जाये. सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कृपया बिजली व्यवस्था कराने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: बिजली विभाग A.E@9407767166, J.E@9407703899, 9425241671. हेमसिंह मरकाम@ 9575248234.
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे ये खलकत य धंद वातो...सरगुजिया भाषा में अंगनई गीत
ग्राम-बनौर, पंचायत-चित विश्रामपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से एतवाराम सरगुजिया भाषा में एक अंगनई गीत प्रस्तुत कर रहे हैं, गीत में अकाल की स्थितियों का वर्णन है:
हाय रे ये खलकत य धंद वातो-
ई भना चित विश्राम गाँव में बहुतई कालनी बुचू-
पांच रुपइया लेके भइया गली-गली घुमई लगनी-
बनौर, चित विश्राम गाँव में नइखे मिलत मुठाभर धान...
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: GOVIND PANDRO SONG VICTIMS REGISTER
शिक्षित सब हो जाएंगे कोई शोषण नहीं करेगा....शिक्षा पर कविता
ग्राम- कस्तूरी, जिला- अनूपपुर, मध्यप्रदेश से कक्षा- 4 के विद्यार्थी शिवराज एक कविता का पाठ कर रहे हैं:
शिक्षित सब हो जाएंगे कोई शोषण नहीं करेगा-
मूर्ख बनाने का जादू फिर हम पर नहीं चलेगा-
बहुत बनाया मूर्ख हमें अब आगे नहीं बनेंगे-
सब सोच समझकर काम करेंगे पीछे नहीं रहेंगे-
बढ़ जाएंगे आगे हम बस बढ़ते ही जाएंगे-
रोकेगा चाहे जितना दुश्मन रोके नहीं रुकेंगे-
एकलव्य की कथा आपने शायद ही सुन रखा होगा-
सितम ढाए कितने उन पर यह बात तुम्हें मालुम होगा-
दान अंगूठे का लेकर वह उनको कैसा बर्बाद किया-
बिना पढ़ाए फीस लिया गुरु की महिमा का ह्रास किया-
दानवीर था कर्ण बड़ा वह था कितना शक्तिशाली-
शूत पूत सुनते-सुनते प्रताड़ित होता महाबली.....
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: BIHAARI SINGH PATILE SONG VICTIMS REGISTER
यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आधार कार्ड के साथ अपने ग्राम पंचायत में जाइये...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सम्बन्ध में सूचना दे रहे है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2002-2004 के अंतर्गत आज भी राशन कार्ड बनाना जारी है| जो परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है | वे लोग सम्बंधित अधिकारी के पास और ग्राम पंचायत में संपर्क कर सकते है | उनसे संपर्क करने से नया राशन कार्ड बना दिया जायेगा| उसमे मुख्य रूप से दस्तावेज लगना है महिला प्रमुख के दो फोटो, आधार कार्ड और परिचय पत्र. समस्त परिवार के आधार कार्ड अपने ग्राम पंचायत में जाकर जमा कर सकते है | हेमसिंह मरकाम@9575248234.


