तू ही राम है, तू रहीम है, तू कृष्ण करीम ख़ुदा हुआ...प्रार्थना गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा एक प्रार्थना गीत सुना रहे है:
तू ही राम है, तू रहीम है, तू कृष्ण करीम ख़ुदा हुआ-
तू ही वाहे गुरु, ईसामसीह, हर नाम में तू समा रहा-
तेरी जात-पात क़ुरान में, तेरा दर्शन वैद पुराण में-
गुरु ग्रन्थ जी के बखान में, तू प्रकाश अपना दिखा रहा-
तू ही राम है, तू रहीम है, तू कृष्ण करीम ख़ुदा हुआ-
हरदास है कहीं कीर्तन, कहीं राम धुन कहीं आव्हान-
विधि वैद का है यह सब रचन, तेरा भक्त तुझे बुला रहा...

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: RAVI VERMA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में तीन हैन्डपम्प है, तीनों ख़राब है, शिकायत करने पर भी कोई नहीं सुन रहा है...

कुठेन पारा, ग्राम-दूरती, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से आदिकुवारी और बुधियारो बाई पानी की समस्या के बारे में बता रही है. कुठेन पारा के वार्ड 2, में लगभग 35 परिवार है, जनसंख्या करीबन 250 है. पानी की बहुत समस्या है, कुठेन पारा में 3, हैन्डपम्प है, तीनो ख़राब है, जिसके चलते लगभग किलोमीटर दूर से पानी लेकर आना पड़ता है.पंचायत में शिकायत भी किया है, किन्तु अभी तक पानी का कोई व्यवस्था नही किया है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि खराब हैन्डपम्प बनवाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: P.H.E@7697747447. ग्रामीण@7354348634.

Posted on: Apr 25, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

खदान की वजह से हमारे जल, जंगल, जमीन प्रभावित,जमीन का उचित दाम भी नहीं मिला है...

ग्राम-बंशीपुर, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से सुखरजिया बाई बता रही है कि हमारे यहाँ कोयला खदान की वजह से कई समस्याए है, मुख्य पानी की समस्या है. अभी दूर से पानी लाना पड़ता है. खदान की वजह से जल, जंगल, जमीन, अन्न, धान सब प्रभावित हो रहा है| खदान के चलते हमारी जमीने भी गई है, जिसका मुआवज़ा के रूप में कुछ हजार रुपये देकर जमीने ली गई है. कुछ लोगो ने लिया है पर हमने नही लिया है, पैसे तो दो दिन में खत्म हो जायेंगे लेकिन जमीन हमेशा रहेंगी, इसीलिए बता रही हूँ कि जहा भी इस तरह की कम्पनीया आये उसका विरोध हो, ताकि गरीब आदिवासी किसानों की जल, जंगल जमीन जीविका के साधन बचे रहे.

Posted on: Apr 25, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हुआ सबेरा चिड़िया बोली...बाल कविता

बगीचा पारा, ग्राम-परमेश्वरपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से आंगनवाडी के बच्चे शशिकला, संगीता और अंजू एक बाल कविता सुना रहे है:
हुआ सबेरा चिड़िया बोली-
बच्चो ने तब आँखे खोली-
अच्छी बच्ची मंजन करती-
मंजन करके कुल्ला करती-
कुल्ला करके मुंह को धोते-
मुंह को धोकर रोज नहाते-
रोज नहाकर खाना खाते-
खाना खाकर पढने जाती...

Posted on: Apr 25, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में पक्का रोड नहीं है, बारिश में बहुत कीचड हो जाता है, कृपया मदद करें...

नवापारा, ग्राम-सोनगरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर(छत्तीसगढ़) से ग्रामीण दशरथ, शिवबालक, मानु और धनेश्वर पैकरा बता रहे हैं, नवापारा के वार्ड क्रमांक 15 में 600 मीटर सी.सी रोड नहीं है, जिसके कारण बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ हो जाती है| आने जाने में परेशानी होती है सी.सी रोड की मांग कई दिनों से कर रहे हैं, इसके लिए क्षेत्र के विधायक एवं गृहमंत्री श्री पैकरा और पूर्व मंत्री श्री टेकाम को भी आवेदन दिया है, परन्तु अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है| कृपया इन नंबरों पर फोन कर मदद करें :
सरपंच@9770829468,C.E.O.@9165689001, कलेक्टर@9826443377. संपर्क@9340821483

Posted on: Apr 22, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »