हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है, दूर से नाले का पानी लाकर पीते हैं बहुत सालों से अनुरोध कर रहे है
ग्राम पंचायत-गुम्माटोला, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में गाँव के फलन सिंह, सीमा बाई, कुवर शाह मरावी, कुंती बाई, बृजलाल है जो बता रहे है कि इनके गाँव गुम्माटोला वार्ड 4 में हैंडपंप नहीं है जिसके कारण 25 घर के लोगों को दूर नाले से पानी लेने जाना पड़ता है इसके लिए सचिव, सरपंच से भी कहा गया लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं किये इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इस समस्या के लिए अधिकारियों के फोन पर दबाव बनाये ताकि इनके यहाँ पानी की सुविधा हो सके | सचिव@9694507581, P.H.E.@9425253031. ग्रामीण साथी का संपर्क@9174975834, कन्हैयालाल केवट@8225027272.
Posted on: Jul 07, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
धरती दाई तोर सेवा करो रे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम पंचायत-साल्हेघोरी, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रामबचन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
धरती दाई तोर सेवा करो रे-
रातो बिहानियाँ दाई पूजा करो मै तोर-
संझा बिहनिया दाई आरती लगाओं रे-
ऐ धरती दाई ज्ञान मोला तै देना रे-
संझा बिहनिया दाई सेवा करो रे...
Posted on: Jun 20, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
एक कहानी के अनुसार एक बारात को जादुई ताकत से भस्म कर दिया था इसलिए हमारे गाँव का नाम भस्कुरा पड़ा...
ग्राम-भस्कुरा, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा के साथी कन्हैयालाल केवट गांव के बुजुर्ग अमृतलाल यादव, श्यामलाल, सुन्दरलाल, दुर्जन सिंह, विक्रम सिंह रघुवर के साथ हैं, ये उन्हें बता रहे हैं कि इनके गाँव का नाम भस्कुरा कैसे पड़ा. प्रचलित कहानी के अनुसार प्राचीन समय में गांव में एक शादी हुई थी, बारात आयी हुई थी और इस शादी में दुर्भाग्य से बारात वाले और घर वालो में कुछ विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई तब आक्रोश में उस पूरे बारात को घर वाले या गांव के किसी व्यक्ति ने किसी जादुई ताकत से भस्म कर दिया तब से इस गांव का नाम भस्कुरा पड़ा इसके प्रमाण आज भी इस गांव में देखने को मिलता है आज भी इसके अवशेष इस गांव में है |
Posted on: Jun 19, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
राम सियारामा लखन सिया रामा...भजन गीत
ग्राम-करहनी, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मंदिर के पुजारी अयोध्या दास एक भजन गीत सुना रहे है :
राम सियारामा लखन सिया रामा-
रामयण मा मोरो भैया-
राम जी सब कुछ लिखे है रामायण म-
राम सियारामा लखन सिया रामा...
Posted on: Jun 17, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का नाम करहनी है क्योंकि पहले यहां करहनी किस्म के धान की उपज अधिक होती थी...
ग्राम पंचायत-करहनी, विकासखंड-मरवाही, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के सांथ है गाँव के किसान भाई जवाहर सिंह वट्टी जो अपने गाँव के नाम के इतिहास के विषय में जानकारी दे रहे हैं, ये बता रहे है कि इनके पूर्वज यहां करहनी धान की खेती करते थे इससे ही गाँव का नाम करहनी पड़ा क्योंकि यहाँ की भूमि ऊँची है जो इस फसल के लिए अनुकूल है लेकिन समय के साथ लोगो ने भूमि की खोदाई कर उसे गहरा बनाकर दूसरी धान की किस्में उगाने लगे हैं पर ये लोग खाद के लिए अभी भी पारम्परिक और गोबर खाद का प्रयोग करते हैं और अभी भी रासायनिक खाद से परहेज करते हैं जिससे यह पूरा गाँव जैविक है...जवाहर सिंह वट्टी@ 8435164003.
