हैंडपंप ख़राब है नदी का पानी पीते हैं कृपया हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे...
बामन गावड़े ग्राम पंचायत-बास्तानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, पानी के लिए बहुत ही दिक्कते हो रहीं हैं नदी नाले का पानी पिने के लिए मजबूर हैं नदी का पानी पिने से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति बनी रहती है जिसे और बहोतों का खराब भी हो गया है पानी की समस्या को कलर ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु कोई सुनवाईं नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात करके हैंडपंप ख़राब पानी की समस्या को निदान कराने के सहयोग करें: संपर्क नंबर@6268551127, सरपंच@6268551127, PHE@8927173133.
Posted on: Jan 14, 2022. Tags: BAMAN GAWADE BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम-इचनार, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समीर यादव बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 800 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी मनकूराम पोयाम का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jan 14, 2022. Tags: CG LOHANDIGUDA PROBLEM SAMIR YADAV WATER
गांव में पानी की समस्या है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बेगा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चमारा राम मोहरे उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| उनके पारा में एक हैण्डपंप हैं परन्तु लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पाता है| वर्तमान में कुआँ से पानी पीते हैं| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ इसलियें सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: 9406430857, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jan 14, 2022. Tags: BASTAR BEGA CG CHAMARA RAM LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
गाँव में नलजल योजना बंद हो गई है कृपया मदद की अपील-
ग्राम-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़ ) सुमन कश्यप जी बता रहे हैं इनके गाँव में पानी की समस्या है|गाँव में नल-जल योजना के तहत पानी मिल रहा था किन्तु अब यह खराब हो चुकी है |इनका कहना है कि पानी की कोई और विकल्प नहीं होने के कारण कुआं का पानी पीना पड़ता है |कुआं का पानी गंदा व बहुत टंडा होता है इसलिए सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियाँ होती है|कृपया इस नलजल योजना को पुनः शुरू करवाने में इनकी मदद करें|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पीड़ित@9302306553, सरपंच@9407669883, सचिव@9406709008.
Posted on: Jan 10, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA PROBLEM SUMAN KASHYAP WATER
पीने के पानी लिए गाँव लोग 2 किमी. दूर नदी से जाकर लेते हैं
ग्राम-चितापूर2 (सर्गीपारा),बलल-दरभा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनबती जी अपने गाँव की समस्या को लेकर सीजी नेट के श्रोताओं के सामने रखे हैं|इनके गाँव में पानी की सुविधा नहीं है पीने के लिए लोग 2 किमी. दूर नदी से जाकर लेते हैं | इनके गाँव में पानी का दूर होने के कारण साफ सफाई ही कम होती है| बरसात में पानी नहाने-धोने के लिए नदी,नाला,खेत से मिल जाता है किन्तु गर्मी में दिक्कत बहुत जाती है|गाँव में 35 घर के लोग गाँव में रहते हैं|गाँव में एक ही बोर है और वह भी बहुत कम पानी देता है|कृपया इनके गाँव में पानी की समस्या के समाधान के लिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं|पीड़ित@9343610882, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095347.
