कुदर गढ़ीन दाई के दुवार जाबो ना...भक्ति गीत-
ग्राम पंचायत-अल्का, पोस्ट, थाना-चलगली, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार कुदरगढ़ी देवी पर एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
कुदर गढ़ीन दाई के दुवार जाबो ना-
कुदर गढ़ी ओ दाई मोर, तोर चरण लगो ना-
पार लगा दे ऐसी लगी ला डूबत हवे मोर नईया-
दया ला करे दई ना, दया ला बाट दे ना-
तोर दर्शन ला करे बर आवथों ना...
Posted on: Sep 25, 2018. Tags: BALRAMPUR BHAJAN CG DILIP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया...देशभक्ति गीत
ग्राम-अलका, पोस्ट+थाना-चलगली, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया-
सूत-सूत के पाव पखारो सुन मोर धरती माँ-
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया-
तोला उठ सूत के बखान करो रे मोर शिव गुरु-
तोला बंदत हो दिन रात जय होये तोर-
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया...
Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BALRAMPUR CG CHHATTISGARHI DILEEP KUMAR PATRIOTIC SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR
काबे मजुरावे वाता रे, कोन मजुलिहा ले बसेंड मजुरावे वाता ओ...सरगुजिया गीत-
परसापारा, ग्राम-ओदारी, पोस्ट-काला बरती, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय सरगुजिया भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
काबे मजुरावे वाता रे, कोन मजुलिहा ले बसेंड-
मजुरावे वाता ओ-
यें माजुरावें वांता रे, कोन मजुलिहा ले बसेंड-
जब तोरे हे कोन मजुलिया ले बसें,
मजुरावें वत्ता रे सलिया में लिहा ले बसेंड...
Posted on: Sep 14, 2018. Tags: BALRAMPUR CG CHANDARSAI SONG SURGUJIHA VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR
Impact: Got due wages from 2 years after reporting on CGnet Swara, thanks...
ग्राम-भोड़ी, पोस्ट-बरती कला, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बीरसिंह आयाम बता रहे हैं, वे ग्राम निर्मल ग्राम योजना के अंतर्गत अक्टूबर 2016 में गड्ढा खोदाई का काम किये थे, एक गड्ढ़े में 200 रुपए दिया जाना है ऐसा बोला गया था, लेकिन उसका मजदूरी भुगतान दो साल से नही हो पाया था, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी तब उन्होंने को अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, और लगभग एक माह के बाद उनको उनके मजदूरी का भुगतान हो गया, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की | बीरसिंह आयाम@8959683357
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: BALRAMPUR BIRSINGH AYAM CG IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के शौचालय बनाने का काम 10 साल से चल रहा है पर कई अब भी अधूरे पड़े हैं...
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम बता रहें है उनके गाँव में 2008 में शौचालय बना था केवल सीट लगाया गया था और मिटटी का दीवाल बनाने को कहा गया था| कहीं बना कहीं नही बना, इसके बाद 2017 में फिर से बनाया गया लेकिन आज तक कही-कही ढक्कन नही लगा है और ये पूरे मोहली गाँव का यही हाल है | लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए सांथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो में अधिकारियों से बात कर जो शौचालय का काम अधूरा पड़ा है उसको पूरा करवाने में मदद करें: सचिव@8889143388, कलेक्टर@9425253580. सम्पर्क@6260182981.
