हमारे मोहल्ले के हैंडपंप में पानी है पर सोलर पम्प की प्लेट कम है इसलिए पानी कम आ रहा...

सिवारी पारा, ग्राम-लान्जित, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगलाल सिंह बता रहे है कि हमारे मोहल्ले (वार्ड 17) में सोलर पम्प लगा है पर उससे पानी बहुत कम आता है| सोलर पम्प लगाये लगभग 3-4 महीने ही हुए है. पानी कम देने से नहाने धोने में बहुत समस्या होती है, जहा तक मालूम है, कि सोलर पम्प में तीन प्लेट होती है पर यहाँ तो दो ही है हो तो सकता है इसीलिए पानी कम आ रहा है, जबकि हैन्डपम्प में पानी भरपूर है |कृपया सोलर पम्प को ठीक करवाने में मदद करे: कलेक्टर@9826443377, C.E.O@9926192534, सचिव@9669467580, सरपंच@7089813810. जगलाल@8889907978.

Posted on: Apr 30, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

अरे सीजीनेट में जुड़ना है तो जुड़ी लो, पीछे पछ्तावोगे, माटी का खिलौना...गीत

ग्राम-धुमाडाड, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव बालक सिंह सीजीनेट को लेकर एक गीत सुना रहे है:
अरे सीजीनेट में जुड़ना है तो जुड़ी लो, पीछे पछ्तावोगे, माटी का खिलौना-
माटी में मिल जावोगे, माटी के खिलौना-
अरे बिगड़ी करमिया, बनाई दे तना हो, हमरा कार्ड नई खै बनत बनवाई तना-
आधार कार्ड नई है, बनत बनवाई तना, हमरा पेंशन नई खै बनत बनवाई तना-
अरे टूट गईली पुलिया बनवाई दे तना-
भाजपा कांग्रेस दबावल पेसा के कानूनिया-
जो पूरे भारत देश में लागू होई, पेसा के कानूनिया...

Posted on: Apr 30, 2018. Tags: SHIV BALAK SINGH SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद अधिकारी आये थे, बोला नलकूप लग जाएगा पर कुछ नहीं...

ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया
बता रहे है कि वार्ड 1 में पानी की बहुत समस्या है. 2017 में सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था, उसके बाद अधिकारी जांच करने के बाद बोले थे कि नलकूप लग जायेगा परन्तु आज तक कुछ नहीं हुआ है| नदी तालाब कुएं से पानी ला रहे है, कुएं का पानी भी सूखने की कग़ार पर है, किलोमीटर दूर से अभी तालाब का पानी पी रहे है, जिसका पानी पीने से गाँव के बच्चे बीमार पड़ रहे है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया मदद करे: P.H.E@8120171919, S.D.O@9425254247, कलेक्टर@07775266117. पोया@9753553881.

Posted on: Apr 29, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो...गीत

ग्राम-लान्जीद, विकासखण्ड-ओंड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोषी सिंह एक गीत सुना रही है:
जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो-
आगे-आगे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया-
जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो-
आगे-आगे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया...

Posted on: Apr 29, 2018. Tags: SANTOSHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

भजन भगवान के कर लो, समय बीत जाती है...भजन गीत

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नन्दलाल सिंह एक भजन गीत सुना रहे है:
भजन भगवान के कर लो, समय बीत जाती है-
साल तुमने खेल में खोया, आये जवानी नींद भर सोया-
आये बुढ़ापे में नींद ले कर रोया, जवानीपन में नींद भर सोया-
भजन भगवान के कर लो, समय बीत जाती है-
आये बुढ़ापे में नींद के कर रोया, जवानीपन में नींद भर सोया-
भजन भगवान के कर लो, समय यह बीत जाती है...

Posted on: Apr 29, 2018. Tags: NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »