स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं गवार पाठा या एलोवेरा का रस 50 ग्राम, आंवला का रस 25 ग्राम दोनों को मिलाकर सुरक्षित रख लें| सुबह शाम 10-10 ml खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, इसमे तुलसी की 5-10 पत्ती और गिलोय
5 अंगुल मिला सकते हैं| खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 17, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
दो साल से पानी की समस्या है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं-
ग्राम पंचायत-धनौरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से इंद्रा पटेल और भानवती बता रहे हैं जमडी पारा में पानी की समस्या है पारा में नल लगा है लेकिन उससे खराब पानी निकलता है दो साल से ये समस्या बनी है| गांव के लोग नदी का पानी उपयोग करते हैं, जिससे सर्दी खांसी बुखार होता है, पारा में लगभग 12 घर है समस्या की शिकायत उन्होंने अधिकारियों के पास किया था लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल करने में मदद करे : (अर्जुन कचलम) संपर्क नंबर@7587885204. सरपंच@76407055466, सचिव@9406954283, PHE@9425593923.
Posted on: Dec 16, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सिकलसेल एनीमिया के लक्षण-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सिकलसेल एनीमिया के लक्षण बता रहे हैं खून की कमी होना शरीर सफेद दिखना, थकावट महसूस होना साँस फूलना, चिडचिडापन खाने पीने में रूचि न लेना, हांथ पैर की उंगलियों में सूजन आना और जोड़ो में दर्द होना, लीवर तिल्ली का बढ़ जाना बार-बार बुखार, सर्दी जुकाम होना, परिवार में किसी को सिक्लिन होना यदि ऐसा लक्षण किसी बच्चे में दिखते हैं तो उसकी तुरंत जांच कराकर ईलाज करायें|
Posted on: Dec 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
टीका लगाने से बच्चे की मृत्यु हो गयी शिकायत पर कारवाही नहीं हो रही हैं-
ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से तेजबली बता रहे हैं वे अपने 3 माह के बच्चे को टीका लगवाने स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये थे टीका लगवाने के दौरान उनके बच्चे की मृत्यु हो गयी, बच्चे का टीका चिकित्सा केद्र के डॉक्टर सत्यनारायण मरावी ने लगाया था जिसके के बाद बच्चे को सूजन हो गया था, इलाज के लिये लेकर गये तो डॉक्टर ने ध्यान नहीं दिया, समस्या की शिकायत के लिये वे सरपंच के पास गये उन्होंने प्रमाणित करने से इंकार कर दिया, थाने में रिपोर्ट किया, शिकायत के बाद जिला CMO निरिक्षण पर आये लेकिन कोई कारवाही नहीं हुई इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर उचित कारवाही करवाने में मदद करें : रेवटी चिकित्सक@9009158966, CMO@9826667411, चौकी प्रभारी@6265744287. (तेजबली) संपर्क नंबर@6267411211.
Posted on: Dec 16, 2019. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi And Gondi : 16th Dec 2019...
Today Ranjeet Mandavi and Kirti Sahu are presenting Bultoo Radio in Hindi And Gondi, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
