यीशु जी के नाम ला घर-घर अमराबो...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
यीशु जी के नाम ला घर-घर अमराबो-
मन ला फेर आवा संगी कहिके समझाबो-
बाग़ बलोढार नहीं गाँव-गाँव मा जाबो-
भूख प्यास डहर नहीं गाँव-गाँव मा जाबो-
यीशु जी के नाम ला घर-घर अमराबो...
Posted on: Jul 14, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALAKHO SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दस्त बीमारी का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| छोटी इलायची 4 नग लोहे की कढ़ाही में भून लें| जब उसका भस्म बन जाये, तब उस भस्म को रोगी को खिलाइये| दो से तीन बार सेवन कराने से दस्त में आराम मिल सकता है| बच्चे को दस्त होने पर एक नग इलायची उपयोग करना है| और भस्म को शहद या दूध के मलाई सेवन कराना है| भोजन में मिर्च, मसाला, गरिष्ठ पदार्थ से परहेज करना है| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 14, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
Impact : विस्थापित परिवारों को मुवावजे की राशि मिल गई...
ग्राम, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं| अम्बुजा कंपनी द्वारा विस्थापित परिवारों के मुवावजा की राशि जमा कर देने के बाद भी शासन द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा था| जिसे उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था| जिसके कुछ दिनो बाद परिवारो को मुवावजे की राशि का भुगतान कर दिया गया है| लोगो की मांग थी| कि राशि चार गुना किया जाये| जो हो चुका है| उदय पटेल का मामला जो न्यायलय के फैसले के बाद भी रुका था| अब सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों की मदद से पूरा हो गया है| इसलिये वे धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Jul 14, 2019. Tags: CG IMPACT STORY RAIGARH RAJENDRA SONG VICTIMS REGISTER GUPTA
भारत के शान बढईयो तिरंगा को झुकने ना दईयो...देश भक्ति गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राज कुमार काछी एक बुंदेली देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
भारत के शान बढईयो तिरंगा को झुकने ना दईयो-
हमारे देश के वीर सिपाही आगे कदम बढईयो-
भारत के शान बढईयो तिरंगा को झुकने ना दईयो-
जब तक जान रहे तन में मेरे तब तक खून बहईयो-
भारत के शान बढईयो तिरंगा को झुकने ना दईयो-
नेहरु गांधी का कहना सुनियों हिल मिल छाओ में रहियो-
भारत के शान बढईयो तिरंगा को झुकने ना दईयो...
Posted on: Jul 14, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दांत में सडन या कीड़े लग जाने पर घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दांतों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| यदि किसी के दांत में कीड़े लग गये हों, तो लघुकंटकारी के फल को इकठ्ठा कर लें| उसे तेल या घी में भिगो लें| फिर गोबर के कंडे के आग पर रखना है| जब धुआं होने लगे, तब एक छिद्र वाले बर्तन से ढक देना है, और उसमे मुह लगाकर धुआ को लेना है| उसे अंदर नहीं निगलना है| उसके बाद पानी भरे थाली में मुंह खोलना है| जिससे सारे कीड़े बर्तन में गिर जायेंगे| इससे आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
