वनांचल स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार...

वैद्य एच.डी.गांधी खूनी और बाधी बवासीर का ईलाज बता रहे हैं, नारियल का जूट 100 ग्राम, सेंधा नमक 30 ग्राम, सनाय की पत्ती 100 ग्राम इन सभी को साफ कर मिट्टी के बर्तन में रखें और कपडे में मिट्टी लपेट करके आग में जलाकर भस्म बना ले और ठंडा होने पर उसे पीस कर एक कांच के बर्तन में सुरक्षित रख लें, और 1 से 3 ग्राम भस्म एक कप मठा या छाछ के सांथ दिन में तीन बार लें लगातार तीन दिन तक सेवन करें, दवा का सेवन करने के 1घंटे पहले और 1घंटे बाद तक कुछ भी ना खाएं, दवा का सेवन के समय तीन दिन तक खाने में छिलके वाली मूंगदाल और चावल मिलाकर खिचड़ी बनाकर खाएं, मूंग दाल और रोटी का उपयोग भी कर सकते हैं, मिर्च, मसला, तेल खटाई, चाय, गरिष्ठ भोजन, कॉफ़ी, नशा आदि का सेवन ना करें| परहेज करना अनिवार्य है| वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

ओप्पो के मोबाईल मा रानी जियो के सिम लगा ले ना ओ...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-दुर्लापुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी चंदेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ओप्पो के मोबाईल मा रानी जियो के सिम लगा ले ना ओ-
अरे तोर मोर बात हो जाही दिन रात ओ-
वीडियो कॉल कर के टूरी करत रइबो एदे बात ओ-
एक दूसर के चेहरा ला देखत रईबो दिन रात ओ-
कबहूं मारत रईबे मिस कॉल कबहूं कॉल तै करथस ओ-
हेलो हेलो कहके टूरी मिस कॉल तै मोला मारथस ओ...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: LAKSHMI CHANDEL SONG VICTIMS REGISTER

बीच बाजार मा देखो मै तोला मोर मन हो गए बईमान...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-दमगढ़, विकासखंड-पंडरिया, थाना-कुकदुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलुराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
बीच बाजार मा देखो मै तोला मोर मन हो गए बईमान-
टुरी ओ आना बईठ ले गोठिया ले मन मिला ले ना रे दोस-
सुन ले ना पता मोर रानी भुकलू मोर नाव-
लुडूटोला मा रईथो रानी तरिया तीर मोर गांव-
बीच बाजार मा देखो मै तोला मोर मन हो गए बईमान...

Posted on: Mar 09, 2018. Tags: BHUKALURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने का घरेलू उपाय

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी ब्लड प्रेसर नियंत्रण करने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं वे लहसुन की एक पुटिया अर्थात लहसुन की एक कली और 1 चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट चबाकर खाएं उसके बाद गुनगुना पानी पीयें, दवा सेवन के बाद 1 घंटे तक कुछ भी ना खाएं प्रतिदिन सुबह-शाम दवा सेवन करने पर ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है, इस रोग से पीड़ित व्यक्ति नमक का सेवन कम करें, तेल, मसाला, मिर्च, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करे, सुबह शाम नियमित 30 मिनट तक टहलने का प्रयास करें, समय-समय पर चेकअप कराते रहें | वैद्य एच.डी. गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 08, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : बवासीर का घरेलू उपचार...

Piles: HD Gandhi is telling us home remedy for piles. He suggests to take Black pepper 30 gms, Pipli (Exbucklandia), fennel 100 gms, Jimi or Suratkand (Amorphophallus paeoniifolius) 200 gms and sugar kandy 200 gms to make a powder mixing all. Keep this in a safe place and take one spoon twice daily with water or butter milk. This is helpful in all types of piles if you continue to take it for 3 months. Please avoid excess of oil, spice and sour food during this period. Gandhi@7879751110

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »