BPM गोल्ड में कम्पनी का पैसा नही मिला है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-गोरियापाल, स्कूलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गागरु बता रहे हैं, BPM गोल्ड में कम्पनी ने 7 साल में 12 हजार पैसा भरने बोले फिर उसमे 1 लाख मिलेगा बोल थे|उन्होंने 2 किस्त 12-12 हजार जमा किया हैं| BPM गोल्ड 10 हजार 800 दिखा रहा है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479148006.

Posted on: Jul 22, 2021. Tags: BASTAR BPM CG GAGARU PROBLEM

मेरे घर के पास में क्रेशर मशीन लगा है, जिसके कारण बहुत नुकसान हो रहा है, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे ह

ग्राम पंचायत-चिख्लकोंटा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमला यादव बता रहे हैं उनके घर के पास में क्रेशर मशीन लगा है, जिसके कारण बहुत नुकसान हो रहा है, और वहां पर पत्थर निकलने के लिए ब्लास्ट करते है, उससे घर क्रैक होता है, और खेती भी नही होता है, इसके लिए उन्होंने कई बार बोले है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: SDM@8959393222. संपर्क नंबर@9407913504.

Posted on: Jul 22, 2021. Tags: CG DARBHA KAMLA KRESHAR PROBLEM YADAV

पीड़ितों का रजिस्टर : पुलिस के नौकरी के कारण अपना गांव छोकर आयें, गांव में परेशानी होती है...

ग्राम पंचायत-उसूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता गटपल्ली पति सत्यानारायण गटपल्ली बता रहे हैं, बीजापुर में उनका नौकरी लगने के कारण अपना गांव छोड़कर आए हैं, नक्सालियों के डर से अपना पुराना गांव नही जा पाते है, और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नही मिला है, वे चाहते है कि कुछ मदद मिले| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6265038512.

Posted on: Jul 21, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM SUNITA GATPALLI.SATYANARAYN GATPALLI VICTIMS REGISTER

मओवादियो का स्थापना 1980 को हुई थी...

ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेश गुप्ता समाज सेवक हैं वे बता रहे हैं, नक्सलियों का समस्या एक राष्ट्रीय समस्या है, नक्सली बस्तर के जंगलो में सन 1980 में आए थे| जो पशिचम बंगाल नक्सलवाद से प्राम्भ हुआ था| वे आपना स्वरूप और उदेश्य को खोते हुए वे अपना बल पर कमाई किये| जहाँ सरकार आपना तंत्र पहुंचा नहीं पा रही है| उन क्षेत्रो में वे लोग आपना राज्य बना लिए है| वहां के लोंगो को सांस्कृतिक और रानीतिक से दूर रखे हैं| शांति लाने के लिए सभी को लड़ाई करना होगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7000972436.

Posted on: Jul 21, 2021. Tags: CG JAGDALPUR MAOIST VICTIM SURESH GUPTA

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय नक्सलियों के डर से आना पड़ा...

ग्राम पंचायत-कातुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से हीरपाराम बता रहे हैं 2005 में सलवा जुडूम के कारण नक्सलियों के करना अपना गांव छोड़कर बीजापुर में आकर रह रहे हैं, अपना पैसा से घर बनायें है, उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नही मिला है| उन्होंने कई बात बोले हैं लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहे है, कृप्या मदद करें, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7489561992..

Posted on: Jul 21, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED HIRPARAM MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »