पारा में पानी की समस्या है, 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...
ग्राम-केदावाड़ा, पटेल पारा, पंचायत-कुटमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मालती, सोनमती, खुममती और चंपा बता रही हैं, गाँव में पानी की समस्या है, पारा में हैण्डपंप नहीं है, 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है| निवासी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9479131907, सचिव@6263425711, CEO@7835814506.चंपा यादव@7587491543.
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KHUMMTI MALTI SONMATI PROBLEM WATER
पारा में पानी की समस्या है, निवासी दूर से पानी लाते हैं...
बोटीपारा, ग्राम पंचायत-टोपर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सकुन और लक्ष्मी नाग बता रहे हैं, वे 3 साल से पानी लेने के लिये वहां जाते हैं, घर आस पास पानी की सुविधा नहीं है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है, पारा में 21 परिवार हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8817409720.
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BATSRA CG DARBHA SAKUN WATER PROBLEM
ले वैया नानो वे नानो... गोंडी गीत-
ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजवंतिन मंडावी गोंडी गीत सुनवा रही हैं:
ले वैया नानो वे नानो...
ऐसे संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: GONDI SONG
मेरे अनुसार बस्तर में हो रही हिंसा को दोनों पक्षों से बात करके रोका जा सकता है...
उड़ीसा नुआपाड़ा ब्लाक खरियार बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार बता रहें हैं की जो आम जनता आदिवासीयों के साथ हो रहीं हिंसा इसे लड़ाई-झगड़ा से नही बल्कि इसे शांतिपूर्ण पूर्वक किसी एक विशेष स्थान पर बैठकर आपस में बातचीत कर इस हिंसा को कम करना चाहिए, क्योंकि यह आदिवासी जंगलो पर ही अधिक्तर निर्भर हैं और कहे तो इसके अलावा कोई दूसरा जगह कहा जा सकते हैं आइल लिए सरकार को ही आगे कदम उठाना चाहिए तभी आगे बढ़ सकते हैं ख़ास कर आदिवासीयों की विकास के लिए अधिक से अधिक योजना पारित करे और उन तक पहुचाएं जिसे किसी कोई एनी कदम उठाने किओ आवश्यकता न पड़े.
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3
पंचगव्य बनाने की विधि-
जिला-छिंदवाडा, मध्यप्रदेश से संजय पंचगव्य के बारे में बता रहे हैं, गौमूत्र 8 ग्राम, गाय का ताजा गोवर का रस निकाल कर कपडे से छान कर 4 ग्राम ले लें, गाय का दूध 32 ग्राम और दही 32 ग्राम, घी 32 ग्राम लें, रात को पानी में रखे, इन सब को मिलाकर मिट्टी, कांच या स्टील के पात्र मे उपयोग करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@187007. (AR)
