5 साल से आवेदन दी हूँ, अभी तक मेरा राशन कार्ड नहीं बना, कृपया मदद करें...
(छत्तीसगढ़) जिला-बस्तर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, ग्राम पंचायत-भेजा से संतकुमार धुर्वे के साथ है ग्राम+पंचायत-भेजा के अंतर्गत वालें आश्रित गाँव झुलनारेडपारा के निवासी सुखमती मोर्य/पति-मानसिंह मोर्य बता रहीं है कि राशन कार्ड नही होने के कारण राशन नही ले पाते है और साथ में अन्य योजनाओ का लाभ भी नही ले पाते है. राशन कार्ड बनवाने के लिए पांच साल पहले आवेदन दिए थे लेकिन कोई सुनवाई नही हुईं | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है कि दियें गये फ़ोन नम्बरों पर बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9479224644, सचिव@7648021198, CEO@8889251366, कलेक्टर@8498856694, संपर्क@7647437153. (173584)
Posted on: Aug 26, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हम 150 लोगो ने मिलकर 2015-16 में काम किये थे, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है...
पटेलपारा, ग्राम+पंचायत-बुरगुम, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ से जगत सिंह मंडावी पटेलपारा, पवनकुमार मंडावी पटेलपारा,आशुराम मंडावी,सुकड़ापारा से बता रहें है कि 2015-16 में रोड बनाने का काम शुरू हुआ था जिसमे 150 लोगो ने काम किये थे लगातार दो माह तक काम हुआ है जिसमे एक गोदी का 172 रूपये के हिसाब से खुदवाये है यह काम सचिव सरपंच के द्वारा करवाया गया है जिसका पेमेंट 190000 हो रहा था उसमे से 77000 का पेमेंट आधा-आधा करके दिए है बाकि का लगभग 1 लाख 13 हजार पैसा नहीं मिला, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गये नम्बरों में बात करके मजदूरी भुगतान का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@6261330989, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@8103209029.
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM
हमारे नयापारा में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत समस्या होती है, रोड बनवाने में मदद करें...
छत्तीसगढ़ राज्य जिला-बस्तर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, ग्राम पंचायत-भेजा के आश्रित मोहल्ला नयापारा से संतकुमार धुर्वे साथ में ग्राम पंचायत के वार्ड पंच उमावती कश्यप बता रही है कि उनके नयापारा में रोड नहीं है उसके कारण आने जाने में समस्या हो रही है | उसके लिए उन्होंने पुराने सरपंच दिलीप कश्यप के पास मौखिक बोला गया था तो वे लिखित मांग रहे थे | लेकिन उन्होंने बाद बोला की मैंने प्रस्ताव भेजा हूँ और लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं है, अभी वर्तमान नये सरपंच के पास शिकायत नहीं किये है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : वार्ड पंच संपर्क @7646984438. CEO@8889251366. कलेक्टर@8458956694. सचिव@7648021198. सरपंच@9479224461. (173719)
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
5 साल राशन कार्ड के लिए आवेदन देते आ रहे है, अभी तक नहीं बना, सरपंच को बोलने पर ध्यान नहीं देते...
पटेलपारा ग्राम+पंचायत-भेजा, ब्लॉक-लोहंडीगुडा जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी दोरकाराम मोर्य पटेलपारा, राजकुमार कश्यप पटेलपारा, देवराम कश्यप, लेचिनारपारा, भक्तु नाग मुंडीगुडा, श्रीमती सुखमनी मोर्य झुलनारेडपारा और देवीराम कश्यप बता रहें है कि उन लोगो का राशन कार्ड नहीं बना है और सरपंच सचिव जो भी मांगे हम लोगों ने दिया फिर भी राशन कार्ड नहीं बना| सचिव सरपंच को बोलने पर बनेगा-बनेगा बोलते है लेकिन अभी तक बना नहीं है,राशन कार्ड के लिए पिछले 4 से 5 साल से आवेदन कर रहें है पुराने सरपंच को बोले और नया सरपंच को भी फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिये गए अधिकारीयों के नंबर में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : CEO@8889251366, सचिव@7648021198, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@9479224461, संपर्क देवीराम कश्यप@9406169979.
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
2 साल हो गए है, आवेदन देने को गैस चुल्हा नहीं मिला, सरपंच को बोलने पर ध्यान नहीं देते है...
नेगीरासपारा, ग्राम+पंचायत-गड़िया, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से अनीता बघेल बता रही है कि दो साल हो गया है आवेदन देने के लिए लेकिन अभी तक गैस चूल्हा नहीं मिला है सरपंच सचिव को बोलने पर दिला देंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं मिला | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके गैस चूल्हा दिलाने में मदद करें : संपर्क@7587286276, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@9407792620, सचिव@7587281192. (173718) JP
