Impact : आवास योजना सूची में नाम आ गया है, सभी को धन्यवाद-
ग्राम-पंचायत-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| अजय पडवार द्वारा सीजीनेट में 14 जून 2019 को आवास से संबंधित एक संदेश रिकॉर्ड किया गया था, कि आवास योजना की सूची में उनके पिता जी का नाम नहीं है| जिसके लिये आवेदन करने पर काम नहीं हो पा रहा था| संदेश रिकॉर्ड करने के 20 दिन बाद उनकी समस्या हल हो गयी है | इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओ और मदद करने वाले अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: Jul 19, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
गुरु बनाओ जान के सीखो ज्ञान विज्ञान के...कविता-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे हैं :
गुरु बनाओ जान के सीखो ज्ञान विज्ञान के-
संगीत है सुर और तान के-
सराहना होता है चरित्रवान के-
पानी पियो छान के सोना मच्छरदानी तान के-
रक्षा करो इंसान के, कभी काम करो अनुदान के...
Posted on: Jul 19, 2019. Tags: ANUPPUR CG KANHAIYALAL KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उच्च और निम्न रक्तचाप की समस्या का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय उच्च और निम्न रक्तचाप की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अर्जुन की छाल को 400 ग्राम पानी में उबालें| जब 100 ग्राम पानी बच जाये, तब उस पानी को रोगी की पिलायें| इससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहेगा | यदि किसी को लो ब्लड प्रेशर है तो उसे काफ़ी पिलायें| मेथी दाने की सब्जी खिला सकते हैं| उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगी को कम नमक खाना चाहिये| निम्न रक्तचाप वाले रोगी को नमक की मात्र ज्यादा लेना चाहिये| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 19, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
नैना जुडाई गईला दर्शन से...गीत-
ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पानपति मरावी एक गीत सुना रही हैं:
फूल बनकर मुस्कुराना हम जनाते हैं-
मुस्कुरा के गम भुलाना हम जानते हैं-
मिल जुलकर लोग खुश हैं तो क्या हुआ-
बिना मिले रिश्ते निभाना हम जानते हैं-
स्वागत करेला हम तन मन से-
नैना जुडाई गईला दर्शन से...
Posted on: Jul 19, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PANPATI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
फूल मिले या कांटा मिले तुझे...गीत-
ग्राम पंचायत-कर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
फूल मिले या कांटा मिले तुझे-
पत्थर मिले तो हट न जाना-
ईसा मसीह का गवाही बनकर-
संगे-संगे आगे बढ़ना-
दुःख भूख प्यास आयेगा कितना-
हे प्रभु के लोगो पीछे-पीछे न हटना...
