लप,लप जिभ निकाले,रण चली भवानी, दानव मारण, चली कालिका...देवी गीत
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमति मन्दाकिनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही है:-
लप,लप जिभ निकाले,रण चली भवानी-
माथे मुकुट, कान में कुन्डल-
नाक में नथनी डाली, रण चली भवानी-
बालों में गजरा, फूलोँ की हरवा-
मुंडन मॉला डाली, रण चली भवानी-
लप,लप जिभ निकाले,रण चली भवानी-
दानव मारण, चली कालिका-
लेके फर्शा भारी, रण चली भवानी-
लप,लप जिभ निकाले,रण चली भवानी...
श्रीमति मन्दाकिनी मिश्रा@7697926356
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: जलने पर घाव सुखाने के लिए उपयोगी तेल बनाने की विधि...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज जलने पर घाव सुखाने के लिए उपयोगी तेल बनाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे है,जो घाव सुखाने में करने मदद करता है और आप यह अपने घर में ही बना सकते हैं, तिल ५०gm, चावल २५gm,दोनों को पानी में मिलाकर एक साथ पीस लेवे, इसके बाद जले हुए स्थान पर लगावे इससे जलन व दर्द से भी राहत मिलती है, इसका प्रयोग लगातार करना चाहिए जले हुए स्थान को धोने की जरुरत नहीं पड़ती आप लेप के ऊपर लेप लगा सकते है, जब तक घाव नहीं सूखता है आप यह औषधि लगा सकते है, परहेज मिर्च मसाला, तेल, खटाई कम करे एवं नशा नही करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: "हल्का जुलाब" पेट साफ़ करने की विधि
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)से वैद्य एच.डी.गाँधी आज “हल्का जुलाब” से पेट साफ़ करने की घरेलू विधि बता रहे, यह आप आपके घर में पाए जाने वाले वनस्पतियों से ही बना सकते हैं :-वे बता रहे हैं की सोठ ५०,ग्राम, सौफ ५०,ग्राम, छोटी हरड़ (सिकी) ५० ग्राम, सेंधा नमक ५०,ग्राम इन सभी को साफ़ कर काट पीटकर सुरक्षित रख लेवे। मात्रा-१-१ चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद गर्म पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे, लगातार तीन दिन तक और जरुरत पड़ने पर प्रयोग करे| उपचार के दौरान परहेज-मिर्च मसाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का सेवन कम करे, नशा न करे, हल्के भोजन का प्रयोग करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे-वैद्य एच.डी.गाँधी@ 9111061399
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
मय्या मिली मुझे बिच बजार, दर्शन हो गए पहली बार...देवी गीत
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमति मन्दाकिनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही है:-
मय्या मिली मुझे बिच बजार, दर्शन हो गए पहली बार-
राधे राधे हो गया दिल, राधे राधे हो गया-
बिंदिया मगाई मैंने पहली बार, मय्या को पहनाई मैंने दो,दो बार-
झूमकी मगाई मैंने पहली बार, मय्या को पहनाई मैंने दो,दो बार-
राधे राधे हो गया दिल, राधे राधे हो गया-
चुनरी मगाई मैंने पहली बार,मय्या को सजाया मैंने दो,दो बार...
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : गैस हरण चूर्ण...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज गैस हरण चूर्ण के बारे में जानकारी दे रहे है, जो गैस की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है और आप यह अपने घर में ही बना सकते हैं और इससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा. वे बता रहे हैं कि पुदीना की पत्ती 100gm, सौप100gm, धनिया 100gm, अनार दाना 150gm, मिश्री 200gm, इन सभी को काट पीटकर कूटकर चूर्ण बना लेवे एवं सुरक्षित रख लेवे।मात्रा-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के आधा घंटे बाद गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे लाभ होगा| परहेज मिर्च मसाला, तेल, खटाई कम करे एवं नशा नही करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399
