Bultoo Radio from Pendra Chhattisgarh in Chhattisgarhi : 3rd June 2017...
Today Narmada Prasad and Sumanlata Achala are presenting a Bultoo Radio Program from Pendra Chhattisgarh in Chhattisgarhi language in this latest edition of Bultoo radio programs. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Jun 03, 2017. Tags: CHHATTISGARH NARMADA PRASAD SUMANLATA SONG VICTIMS REGISTER
सत्य के मुंह पर जब भी ताले होते हैं...गजल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महेश सुगम कटारे की गज़ल सुना रहे है :
सत्य के मुंह पर जब भी ताले होते हैं-
अच्छाई के देश निकाले होते हैं-
हुई ज़रा बरसात उफनने लगते हैं-
छोटे जितने नदिया नाले होते हैं-
लुका छिपी का खेल वही कर पाते हैं-
आज सियासत है ऐसे ही लोगों की-
जिनके तन उजले,मन काले होते हैं...
Posted on: Jun 03, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आंगनवाड़ी के पास का हैंडपंप खराब है, बच्चे गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम पोस्ट-जोगीसार, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह उनके साथ सुनीता कश्यप है जो बता रही है कि उनके गाँव में आंगनवाडी के पास खट्टापारा वार्ड 15 में एक हैण्डपम्प है उसका पाइप फटने के कारण पानी नहीं आ रहा है और ये लोग डोडी का पानी पीते है जिससे बच्चे बीमार हो रहे है और उल्टी दस्त भी हो रहा है | इसको सुधरवाने के लिए इन्होने कई बार बैठक में आवेदन भी दे चुकी है तो हाँ बनवा देंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं P.H.E.@9993485805, S.D.M. @9425636137. ग्रामीण सुनीता@8435064169.
Posted on: Jun 02, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 2nd June 2017 -
आधार कार्ड के आधार पर 50 रुपए में खुलेगा खाता – नागपुर-
इस वर्ष भी किसान तुअर पर दांव लगाने को तैयार – नागपुर-
अब खेतों में फसल के अवशेष जलाने पर होगा जुर्माना – चारामा कांकेर छत्तीसगढ़-
ग्राम पंचायत भवन में हुआ बिजली पंचायत का आयोजन – छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश-
Posted on: Jun 02, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
हम बच्चे सब मिल जुलकर पढ़े-पढ़ायें...बाल गीत
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से शिक्षाप्रद बाल गीत सुना रहे हैं:
हम बच्चे सब मिलजुलकर पढ़े-पढ़ायें-
पढ़े-पढ़ायें सबको सिखाएं-
आस-पास के वातावरण से
कुछ सीखे कुछ सिखाएं-
आपस में हम मेल बढ़ाएं-
सबको हम अपनाएँ-
हम बच्चे सब मिलजुलकर पढ़े-पढ़ायें-
पढ़े-पढ़ायें सबको सिखाएं-
आस-पास के वातावरण से
कुछ सीखे कुछ सिखाएं-
आपस में हम मेल बढ़ाएं-
सबको हम अपनाएँ-
हम बच्चे सब मिलजुलकर पढ़े-पढ़ायें...

