मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-धोबे, पंचायत-पैनीकला, प्रखंड हंटरगंज, जिला-चतरा झारखण्ड से राजेश कुमार के साथ गाँव के साथी मनोज भारती बता रहे है कि वे 20 साल से पुरे शारीर से विकलांग है | लेकिन उनको विकलांग पेंशन नहीं मिलता है उसके लिए उन्होंने गाँव के मुख्या के पास और जिला कलेक्टर के पास आवेदन दिए थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके विकलांग पेंशन दिलवाने में मदद करें : जिला चतरा DC@9470197499, पदअधिकारी@7970415536. संपर्क नम्बर@8578879106.

Posted on: Oct 09, 2020. Tags: DISABILITY PENSION SONG VICTIMS REGISTER

करे भगत हो आरती मई दुई बेरिया-भक्ति गीत...

सम्पत यादव ग्राम-ड़ोत्मा, जिला-जांजगीरचांपा (छत्तीसगढ़) से भक्ति गीत सुना रहें है,
करे भगत हो आरती मई दुई बेरिया-
मईया करे भगत हो आरती मई दुई बेरिया-
दुई बेरिया मई दुई बेरिया,दुई बेरिया मई दुई बेरिया-
मईया करे भगत हो आरती मई दुई बेरिया-
मईया करे भगत हो आरती मई दुई बेरिया-
सोन के लोटा गंगा जल पानी मई दुई बेरिया-
सोन के लोटा गंगा जल पानी मई दुई बेरिया-
अतर चाढे दो-दो सिसया,अतर चाढे दो-दो सिसया-
अतर चाढे दो-दो सिसया, मई दुई बेरिया-
करे भगत हो आरती मई दुई बेरिया-
करे भगत हो आरती मई दुई बेरिया-
लाई रत्न बन से फुलवा मई दुई बेरिया-
लाई रत्न बन से फुलवा मई दुई बेरिया-
हार बनाये चुन चुन कालिया-
हार बनाये चुन चुन कालिया मई दुई बेरिया-
करे भगत हो आरती मई दुई बेरिया...

Posted on: Oct 09, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

हैं नाम अखिलेश कुमारी है भजन

विरेन्द्र गन्द्रर्व जिला राजनांदगाँव राज्य छत्तीसगढ़ से भजन सुना रहें हैं – हैं नाम अखिलेश कुमारी हैं
बड़ी मिटी पेर तुम्हारी हैं
तूने अच्छा भजन सुनाया हैं
सुनकर ये मन हरसाया है
हमने धन्यावाद बरसाया है
दुवावो कि भी फुलवारी है
है नाम अखिलेश कुमारी है
बड़ी मिटी पेर तुम्हारी है

Posted on: Oct 09, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Oct 09, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

आजादी के पहले से रुकें है, लेकिन अभी तक पट्टा नहीं बना,क्रपया मदद करें...

जिला-रीवा, मध्यपदेश से जगदीश जी के साथ ग्राम-वनगाँव-गोडवाई दलित समाज के प्रजापति और चमार बिरादरी के लोग लगभग 1950 से रह रहें है, जो की आज तक उनका का पट्टा नहीं बना है ,छोटकई, निरासीया,गीता देवी,संगीता,सुखरजिया,घमतिया, ब्रजलाल प्रजापति,कमलेश कुमार प्रजापति,जवाहिरलाल प्रजापति दिनेश चमार,ये बता रहें है,कि आजादी के पहले से बसे हुयें है, लेकिन अभी तक पट्टा नहीं बना है इसलिये साथी सीजीनेट सुनने सभी साथियों से मदद की अपील कर रहें है,दिये गये अधिकारियों के नंबर पर बता कर पट्टा बनवाने मदद करें| कलेक्टर नंबर@9893775673 JP

Posted on: Oct 09, 2020. Tags: AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »