वनांचल स्वर : गर्मी में लू से बचने के घरेलू उपाय-

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हमें अब चल रहे गर्मी के दिनों में लू से बचने का घरेलू उपाय बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि अमाड़ी जिसे अम्मट और खट्टी भाजी के नाम से भी जाना जाता है इसके फल छील कर सुखा कर इकट्ठा कर रख लें, रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच अमाड़ी डाल कर रख लें, सुबह छानकर एक चम्मच शक्कर मिलाकर खाली पेट पीने से लू नही लगती, और पेशाब में जलन आदि नही होती, इसके साथ साथ गर्मी में पानी अधिक पीयें, तरल पदार्थो का सेवन करें इससे लाभ होगा| दवा महंगी होती है और उनका अन्य असर भी होता है पर यदि हम अपने आसपास की वनस्पतियों के औषधीय गुण को जान लें तो पैसे की बचत भी हो सकती है. वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

कारी मैना वो, कारी मैना वो...छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत

ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से राजेश पन्द्राम एक छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कारी मैना वो कारी मैना वो-
कोन जंगल कोन झड़ी खोजें तोला वो-
दिन भर सुरता आथे सूतेले सपना वो-
का होगे हवय रानी मोला-
मन ला मिलाके रानी झन करबे बिरान-
मर जाए नहीं तो तोरो दीवाना राजेश-
ये पंदराम तोला खोजूं कहाँ वो...

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RAJESH PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

मय्या के मन्दिर में ज्योत जली रे, लाल पीले हरे...देवी गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही है:
मय्या के मन्दिर में ज्योत जली रे, लाल पीले हरे-
मय्या के माथे में बिंदी भी सों है, बिंदी के नग़ नग़ असो जड़े, लाल पीले हरे-
मय्या के गले में हरवा सों है, हरवा के नग़ नग़ असों जड़े, लाल पीले हरे-
मय्या के अंगो में चुनर सों है, चुनर में गोटे असो जड़े, लाल पीले हरे-
मय्या के हाथों में कंगना सों है, कंगना नग़ नग़ असों जड़े, लाल पीले हरे-
मय्या के मन्दिर में ज्योत जली रे, लाल पीले हरे...

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: जोड़ो के दर्द का घरेलू उपचार...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हमें जोड़ो के दर्द का घरेलू उपचार की विधि बता रहे है जिससे बहुत से बुजुर्ग अक्सर परेशान रहते हैं , ध्यान पूर्वक सुने व प्रयोग करे. सामग्री-कमरकश १००, ग्राम, अश्वगन्धा १०० ग्राम, शतावरी १०० ग्राम, आवला फल १००, ग्राम, इन सब को साफ कर कूट पीसकर कर चूर्ण बना लेवे और सुरक्षित रख लेवे, मात्रा-१-१ चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे, जल्द लाभ होगा, परहेज-तेल खटाई मिर्च मसाला, खट्टी चीजों का प्रयोग न करे, नशा न करे ध्यान रहे ठण्डी चीजे न खाये, गर्म चीजो का प्रयोग ज्यादा करे, रोटी ज्यादा खाये, सब्जियों का ज्यादा प्रयोग करे. अधिक जानकारी के लिए वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

I'm blind, need handpump near my house, Officers not helping, pls call them...

Sandeep Patel is calling from Nidhi village in Mangawan tahsil of Rewa district of Madhya Pradesh. He says he is blind and whenever he goes to fetch water he often falls down in some ditch. He had spoken to local MLA who has promised to dig a hand pump next to his house but local administration is not listening. He says as per law they should dig the hand pump. You are requested to call the MLA@9203006264 to help this student of Rewa blind school. For more Sandeep@9589781121

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: HANDPUMP SANDEEP PATEL SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »