दिल में मोरो तोरों मिलत गयल गोरिया, जब ले पिने गुया सफा साड़ीयों...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोबिंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
दिल में मोरो तोरों मिलत गयल गोरिया, जब ले पिने गुया सफा साड़ीयों-
तोला देख के दीवाना भयलू रे, गोरियाँ मारले जब तिरछी नजरियाँ-
चले ला चलेला चल बगल वाली रे, चले ला चलेला चल मथवाली रे-
तोला देख के दीवाना हो गये रे, का मोहनी डारे गोरी रे, चंदा कश रूप चमके-
तोला देख के दीवाना भयलू रे, गोरियाँ मारले जब तिरिछ नजरियाँ-
दिल में मोरो तोरों मिलत गयल गोरिया, जब ले पिने गुया सफा साड़ीयों...

Posted on: May 27, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMALEY SONG VICTIMS REGISTER

शेरा वाली मय्या महिमा है तोरो अपार, जग तारण माई...देवी गीत

ग्राम-क़ुदरगढ़, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले गाँव के बशिष्टराम से देवी भजन सुन रहे है:
शेरा वाली मय्या ओ, ओ, ओ-
शेरा वाली मय्या महिमा है तोरो अपार, जग तारण माई-
महिमा है तोरो अपार, क़ुदरगढ़ी मय्या महिमा है, तोरो अपार-
जय हो भवानी, महिमा है, तोरो अपार-
महिमा है तोरो अपार, क़ुदरगढ़ी मय्या महिमा है, तोरो अपार...

Posted on: May 26, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

हमारे पारे में 40 परिवार रहते है, एक भी हैंडपंप नही, किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज नवापारा, ग्राम-पचपेड़ी, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से देवसिंह रूपलाल मरावी को बता रहें हैं. हमारे पारा के वार्ड 2 में पानी की बहुत समस्या हैं| एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, 40 परिवार यहाँ रहते है. और एक भी हैंडपंप नहीं है. इसके लिए सरपंच से शिकायत किये है. लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, वे कहते हैं ऊपर भेजा है पर वहां से कोई आदेश नहीं आया है|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया हैंडपंप लगवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E@9589733942. सम्पर्क देवसिंह@9009760015.

Posted on: May 26, 2018. Tags: DEV SINGH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली बार बार बंद हो जाती है, शिकायत करने पर अधिकारी पैसे मांगते हैं...

आश्रित ग्राम पोखरी, ग्राम पंचायत जड़कुर जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अश्विनी पटेल बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की समस्या कई दिनों से है. यहाँ बार-बार बिजली बंद हो जाती है, ठीक करने के दो चार दिन बाद फिर बंद हो जाती है, जब विभाग के कर्मचारियों को इस समस्या को ठीक करने के लिए बोला जाता है, तो आते नहीं हैं और आने के लिए ग्रामीणों से पैसे लेने का आरोप लगा लगा रहे है. 200, या 500 रूपये लिए जाते है, बिजली की व्यवस्था ठीक हो इसके लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन लगाए. J.E@7247501332. अश्विनी पटेल@9981983074.

Posted on: May 26, 2018. Tags: ASHVINI PATEL SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: दांत के दर्द का घरेलू उपचार...

भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दाढ़, दात के दर्द का घरेलू उपचार बता रहे है, सामग्री-लघु कन्टकारी जिसके फ़ल पीले होते है,उन फलों को निकालकर सुखाकर रख लेंवे, बाद उसके तेल या घी में मिलाकर कोयले की आग पर रख देंवे उसके बाद धुँआ निकलेगा, उस समय कोई मिट्टी का छोटा सा कुछ बर्तन रख दीजिए, उस मिट्टी के पौड़ में धुँआ भरेगा उसमे एक छोटा सा छेद कर दीजिए उस छेद (सुराग) में अपना मुह खोल दीजिएगा धुँआ मुह में भरेगा, थोड़ी देर बाद एक थाली ले लेंवे उसमे पानी भर कर रख लेंवे, अब मुह खोलने पर दात में लगे कीड़े एक-एक कर

गिर जायेंगे| इस तरह दात का दर्द ठीक हो जायेंगा.राय@9424759941.

Posted on: May 26, 2018. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »