मैंने कितने बार बुलाया, मेरा श्याम सलोना नहीं आया...भजन-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही हैं :
मैंने कितने बार बुलाया, मेरा श्याम सलोना नहीं आया-
सुने रूप की काटेर, मोहन की नही देर-
आ कर के लाज बचाया, मेरा श्याम सलोना नही आया-
गीता का ज्ञान सुनाया, मेरा श्याम सलोना नही आया-
मैंने कितने बार बुलाया, मेरा श्याम सलोना नही आया...

Posted on: Sep 04, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKINI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप सुधरवाने के लिये आवेदन करते हैं, कारवाही नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-पेद्दकीसोली, पंचायत-इंजरम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मुचाकी गंगा बता रहे है| उनके परा में हैण्डपंप खराब हो गया| जिसके कारण लोगो को पानी के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| लोग नदी से पानी उपयोग करते हैं| नदी का दूषित पानी उपयोग करने से वे बीमार पड़ जाते हैं| समस्या का निराकरण कराने के लिये वे सरपंच के पास कई बार आवेदन कर चुके हैं| लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई है| इसीलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कोंटा तहसीलदार@9406159948. संपर्क नंबर (मुचाकी गंगा)@9406437187.

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: CG MUCHAKI GANGA PROBLEM SUKAMA

मा वा यसुन संगे कल्याना बसुर न लायो...गोंडी गीत-

ग्राम-कट्टम्गुरा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पिंकी आदिवासी कोया गीत सुना रही हैं :
मा वा यसुन संगे कल्याना बसुर न लायो-
मसिर संगे मंदाना बसुर न लायो-
मा वा येसुन संगे कल्याना बसुर न लायो-
मसिर संगे मंदाना बसुर न लायो-
पगर सुटा बरसी यसुर नागे डायना-
मा वा येसुन संगे कल्याना बसुर न लायो-
मसिर संगे मंदाना बसुर न लायो...

Posted on: Aug 25, 2019. Tags: CG GONDI SONG SOYAM PINKI SUKAMA VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : मटका खाद या जैविक खाद बनाने की विधि-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव मटका खाद या जैविक खाद बनाने की विधि बता रहे हैं| पहले गाय का ताजा गोबर 1 किलो, देशी गुड 1 किलो, बेसन 1 किलो, और पीपल के नीचे की मिट्टी 1 किलो लें| सभी को मिला लें| उसके बाद एक घड़े में पानी डालकर सभी को डालकर डंडे से मिला दें| उसके बाद मटके के मुह को कपड़े से बांधकर ढक दें| उसके बाद 8 दिन तक रहने दें| उसके बाद उसे खेत में उपयोग करें| ये काम 15 दिन के अंतराल में किया जा सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: Aug 24, 2019. Tags: JAGDISH YADAV KISAN SWARA MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

छतीसगढ़ से आये है जमीन नहीं है मजदूरी करके परिवार चलाते हु और रात को आराम से सो लेती हु ,,,राजम्मा

गॉंव कृष्णा सागर,पंचायत कृष्णा सागर,ब्लाक भुर्गुमफाड जिला भद्रादीकोत्तागुडम (तेलंगाना) ग्रामीण महिला मडकंम राजम्मा से बात हुआ है ओ बता रही है की सुकमा जिला छतीसगढ़ से आये है idp लोग है यहाँ आकर 10 साल से कुली मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रहे है,जंगल का जमीन भी नहीं है एक छोटा सा घर है जिसमे रहते है अपने परिवार बच्चो के साथ छत्तीसगढ़ में जमीन है लेकिन वहां नक्सली और पुलिस के डर से भाग कर तेलंगाना में ही जीवन जीने पर मजबूर है,राजम्मा बताती है की यहाँ हम चैन और आराम का नींद सो लेते है इसलिए हमें यहाँ ही बढ़िया है l

Posted on: Jul 13, 2019. Tags: MUSKI DEVA

« View Newer Reports

View Older Reports »