हमारे गाँव में आठवी तक स्कूल खुलवाने के आदेश है लेकिन आज तक नहीं खुला, कृपया मदद करें...

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट बता रहे है कि उनके गाँव में पांचवी तक स्कूल होने के कारण कई बच्चे और बच्चियां आगे तक नहीं पढ़ पाते हैं. कई वर्षो से शिक्षको, विधायको और जनपद सदस्यों के द्वारा बताया जाता रहा है कि इस गाँव में आठवी तक स्कूल खुलवाने का आदेश हो चुका है| स्कूल बनवाने के लिए ग्राम सभा एवं शिक्षा समिति ने कई बार प्रस्ताव भी रखा गया है लेकिन आज तक स्कूल नहीं बन पाया है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया इनको फोन करें सचिव@8462810579, जिला C.E.O.@9753725845, कलेक्टर@9425168667. कन्हैयालाल@8225027272.

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

ये अंगा मेरी हूँ तुम्हार...कर्मा गीत

ग्राम-उमरखोही, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट ग्रामीण महिला से एक कर्मा गीत सुन रहे हैं:
ये अंगा मेरी हूँ तुम्हार-

राधा में बसाये के लाकपुर मारे-
काला तोहे धनिया तोहे धन्या-
काला तो देहे गोना गोदरी-
आज रोये-रोये कान्हा के ध्यान-
तेरो धनि बस्याए के लाक पुर माँ रे-
ये अंगा मेरी हूँ तुम्हार...

Posted on: Aug 23, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हरदी शहर के मोर मरदी न बेटी ओ...सुवा गीत

ग्राम पंचायत-पंडरीपानी, मोहल्ला-खमलीकला, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमवती, जयमतिया, हेमंत्री, समरती, उर्मिला एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
हरदी शहर के मोर मरदी न बेटी ओ-
हरदी शहर चले जाथे चन्दन जू खड़े रहना-
हरदी शहर के मोर मरदी न बेटी ओ-
हरदी शहर के मोर बेटी मथुरा शहर चले जाए-
घर-घर तुलसी लगाये चन्दन जूट खड़े रहना...

Posted on: Aug 06, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों को 8 माह से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा अधिकारी को बोलते हैं पर वह मदद नहीं करता...

ग्राम पंचायत-गुम्माटोला, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट वॉइसबुक यात्रा से कन्हैयालाल केवट के साथ में आज गाँव की बुज़ुर्ग महिलाएं रामकली, सुमित्रा ,रामबाई, शांतिबाई है जो बता रही है कि 8 से 9 माह हो चुका है उनको विधवा पेंशन नहीं मिला है कई बार सरपंच को बोला गया लेकिन आज तक हम महिलाओं को पेंशन नहीं दिया जा रहा है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन कृपया अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये जिससे हम महिलाओं का विधवा पेंशन मिल सके| C.E.O.@7693915855. ग्रामीण संपर्क@7694031224, कन्हैयालाल केवट@8225027272.

Posted on: Jul 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

आगे के दिन लागे बड़ा मन सुहावन...सुवा गीत

पारा-कमली कला, ग्राम पंचायत-पंडरीपानी विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से समरतिया एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
आगे के दिन लागे बड़ा मन सुहावन-
मोर सुवान रे स्वागत करथन तुम्हार-
हांथ मा रख के झंडा तिरंगा-
मोर सुवाना रे भारत ला करिथन आजाद...

Posted on: Jul 14, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »