Impact: Our village water problem got solved after report on CGnet, thanks...
ग्राम डोडा, ग्राम-पंचायत करकाखाल, तहसील-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार यादव ने अपने गाँव की पीने के पानी की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था उसके एक माह के अन्तराल में गाँव में पीने के पानी की व्यवस्था हो गई. इससे पहले कई बार वे ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं जिला कलेक्टर के यहाँ इस समस्या को लेकर ग्रामीण जन गए थे लेकिन समस्या का हल नही हुआ था और बे सभी बहुत परेशान थे, सीजीनेट में शिकायत सन्देश रिकार्ड करने के बाद बहुत जल्दी समस्या का हल हो गया,इसलिए सीजीनेट के सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनके अनुरोध पर फोन कर अधिकारियों पर दबाव डाला और उनकी मदद की. दिनेश यादव@7879476332.
Posted on: Mar 28, 2017. Tags: DINESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
Impact: Water problem in my village got sorted month after CGNet report...
ग्राम-डोढा, पंचायत-ककरखार, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार यादव बता रहे है कि उनके पूरे गाँव में पानी की बड़ी समस्या थी और वे सभी बहुत दिनों से अधिकारियों को इस बारे में अनुरोध कर रहे थे पर कोई समाधान नहीं हो रहा था फिर उन्होने जनवरी 2017 में सीजीनेट स्वर में इस विषय पर एक सन्देश रिकॉर्ड किया था और सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अधिकारियों पर दबाव डालने का अनुरोध किया था. वे कह रहे हैं कि सन्देश रिकार्ड करने के एक माह के अंदर उनके गाँव में पानी की सुविधा हो गई है जिससे गाँव के सभी साथी बहुत खुश हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी उन साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद करने के लिए अधिकारियों पर दबाव डाला | दिनेश कुमार यादव@7879476332
Posted on: Mar 16, 2017. Tags: DINESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
गोंडी धरम तुन बाडी मरुंगतिन रो...गोंडी गीत
ग्राम-धगडिया, ब्लॉक-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से दिनेश वाडिवा एक गोंडी गीत सुना रहे है:
कोया मोरी दीप में देवताओ की कमी नहीं-
बड़ादेव से बढ़कर कोया जग में कोई देव नहीं-
गोंडी धरम तुन बाडी मरुंगतिन रो-
कोयावंशी रीति रिवाज भूले माती...
Posted on: Mar 02, 2017. Tags: DINESH WADIWA SONG VICTIMS REGISTER
डुमरी के पीर म हो परसवाह गाँव हवय...गाँव गीत
ग्राम-परसवाह, जिला-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से दीपक छत्तीसगढ़ी भाषा में उनके गाँव पर एक गीत सुना रहे हैं:
डुमरी के पीर म हो परसवाह गाँव हवय-
आमा के छाँव हवय चिड़िया करत हवे बसेरा-
पूछत है पूछत आवे दीपक मोरो नाम वो-
परसवाह म लगत है गौरी गुरुवार का बाजार वो-
तेह जरुर आबे परसवाह बाजार वो...
Posted on: Feb 19, 2017. Tags: DEEPAK DINDORI SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी रे आमू आदिवासी...बारेली भाषा में गीत
ग्राम कोखाराम्भा पोस्ट देवरी तहसील वरला जिला बड़वानी (मध्यप्रदेश) से दिनेश पिता चंदू बारेली भाषा में गीत गा रहे है :
बोय्ड़े ने खोय्ड़े उजाड़ी वोस्ती माँ रोहएनिया रे आमू आदिवासी-
आदिवासी रे आमू आदिवासी..आदिवासी रे आमू आदिवासी-
हाथ माँ रोटू ने रूटा पोर मिरी-
मिरी रोटू कहानिया आमू आदिवासी-
आदिवासी रे आमू आदिवासी...
