सरकारी जमीन पर अवैध तरीकें से कब्जा किया गया है, जाँच करवा कर, उसमें खेल का मैदान बनवाने की मांग..
ग्राम पंचायत-घुमन, के अंतर्गत वालीं गाँव पातिन ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल (सामाजिक कार्यकर्ता) बता रहें है, घर के बगल में मौजूद डेढ़ एकड़ की सरकारी जमीन कुछ एकड़ों में घर बना लिया गया है उसके उपरांत डेढ़ एकड़ उपस्थित है जिस पर जहा पर खेल का मैदान बनाया जाए ताकि खेल अयोजन के लिए उपयोग हो सकें,लेकिन इस जमीन पर अवैध तरीकें से मुन्ना लाल पाल एंव हीरामणि पाल के द्वारा कब्जा किया जा रहा है, इस विषय पर तहसीलदार, कमिशनर, कलेक्टर एंव पटवारी को लिखित आवेदन दिया गया है, लेकिन कोई कार्यवाही नही कियें | इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर बात करके एक बार फिर जांच कर उस कब्जें से मुक्त कर खेल का मैदान बनायें जाए. पटवारी@9584677658. संपर्क@8827372393.
Posted on: Aug 20, 2020. Tags: LAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
वर्षो से रह रहें इस जमीन पर आवेदन करने पर भी नही मिला वन भूमि पट्टा, कृपया मदद करें...
ग्राम-सरदम (निमिया टाड़ पारा) पंचायत-करैलीबार, प्रखंड-हंटरगंज, जिला-चतरा (झारखंड) से राजेश कुमार और उनके साथ है ग्रामवासी मनोज भारत, विनोद, चंदर, बता रहें है फोरेस्ट विभाग के जमीन जहा पर पिछलें दो-तीन पीढीयों से यानि दादा ज़माने से इस जगह में रहते आ रहें है, बताया जा रहा है इस गाँव में लगभग 70 घरों की संख्या है, इस जमीन के लिए प्रखंड में दो-तीन बार आँचल को आवेदन दिए हैं भूमि पट्टा जारी करने के लिए परन्तु उन लोगो के द्वारा बताया जाता है जायेगा हो जायेगा करके किन्तु अभी तक नही हुआ है, इन गाँव वालें किसी के पास भूमि पट्टा जमीन नही है| जिस वजह से लोगों को सरकारी योजनायें का कोई लाभ नही मिल पाता हैं कई वर्षों से कंद-मूल खा कर अपनी जीवनयापन करते आ रहें है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों सेअपील कर रहें हैं. की वन अधिकार अधिनियम 2005 के तहत वन निवासियों के वन संसाधनों पर उनके मौलिक अधिकार को पालन करते हुए भूमि पट्टा जारी कराने में मदद करें. अधिकारी@9470199499. आँचल@8340396356.
Posted on: Aug 19, 2020. Tags: LAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मेरा राशन कार्ड नही बना है, सरपंच को बोलने पर 500 रूपये मांगते है...
ग्राम-केसमा, पोस्ट-केदमा, जनपद पंचायत-उदयपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से युवराज सिंह पैकरा बता रहे है कि उनकी पत्नी मनीषा पैकरा राशन कार्ड नही बना है जिसकी वजह से राशन लेने में बड़ी दिक्कत होता है, ग्राम पंचायत सरपंच करमसाय को बताने पर 500 सौ रूपये की मांग करता है, राशनकार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत में कई बार आवेदन कर चुके है, पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनरोध कर रहें है कि दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करे : सरपंच@7067885496, संपर्क नम्बर@9691364810.
Posted on: Aug 12, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
कमला महिला संघ राशन दूकान में राशन कार्ड को स्थानांतरित कराने की अपील...
गाँव-तीरों, प्रखंड-जरीडीह, जिला-बोकारो (झारखंड) से शिवनारायण महतो बता रहा है कि उनका राशन कार्ड गाँव के नजदीकी कमला महिला संघ दूकान में स्थापित था |यह राशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी नही होती थी, लेकिन अचानक जुलाई महिना में बिना किसी जानकारी के राशन कार्ड को दुसरें जगह अर्थात किरण कुमार नायक के दूकान में स्थानांरित कर दिया गया है, जहाँ सभी लोगो से एक किलो, दो किलो तथा चार किलो राशन (चावल) लिया जाता है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से फ़ोन पर बात कर या दबाव बनाकर किरण कुमार नायक के दूकान से कमला महिला संघ दूकान में फिर स्थान्तरित करने में मदद करें : CEO@9608301785. DDC@9431701165. किरण कुमार नायक@8271830654. संपर्क नम्बर@9905890480. (173156)
Posted on: Aug 12, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प ख़राब है, हम लोग गन्दा पानी पीते है, बोलने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम-गोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से पिंकू कोल बता रहे है कि उनके मोहल्ले में रामगोपाल के घर पास एक हैण्डपम्प है जो बहुत दिनों से ख़राब है उसके कारण वे लोग गन्दा पानी पीते है | उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : PHE विभाग का नम्बर@7047603066, SDO@9424173278. संपर्क नम्बर@7566011389.
