हमारे गाँव में बैठने के लिए सामुदायिक भवन नहीं है, आवेदन देने पर भी अधिकारी ध्यान नहीं देते है...
ग्राम+पंचायत-धर्माबेडा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से संतकुमार धुर्वे के साथ महेश्वरी कश्यप जो कि जय माँ समूह की अध्यक्ष है बता रही है कि महिला समूह को बैठने के लिए या मीटिंग करने के लिए सामुदायिक भवन नहीं है उसके पेड़ के नीचे या किसी घर के आँगन में बैठकर मीटिंग करते है | भवन बनवाने के लिए कलेक्टर के पास लिखित आवेदन भी दिए थे और ब्लाक में भी लिखित दी है पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सामुदायिक भवन बनवाने में मदद करें : सचिव@9340244105, सरपंच@9406137119, कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366, संपर्क नम्बर@7648090852.
Posted on: Sep 03, 2020. Tags: SAMUDAYIK BHAVAN PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री आवास 2 साल से अधुरा पड़ा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-ककालुर, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश कुंजाम के साथ गाँव के साथी देवो, लिंगो, चोमढू, सुकढ़ी वे बता रहें है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गाँव में प्रधानमंत्री आवास से मकान बनाने के लिए चार लोगो के स्वीकृति मिला और बनाने का आदेश भी मिला जो इस समय 2 साल हो गया है अधुरा बनाकर छोड़ दिए है, प्रधानमंत्री आवास अधुरा बनाये है करके ग्राम सभा तथा ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई है इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दिए गये फ़ोन नम्बरों में बात करके अधुरा प्रधानमंत्री आवास मकान को फिर बनवाने में सहयोग करें: सम्पर्क@7587360915, सचिव@9406073934, सरपंच@9479019041, (174428) RK
Posted on: Sep 02, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प खराब है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें
ग्राम-हरदोहा, पंचायत-तेंदुनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हरिलाल कोरी बता रहे है कि वार्ड क्रमांक का हैण्डपम्प का सिलेंडर पाइप ख़राब है उसके कारण पानी की समस्या हो रही है 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है, हमारे गाँव में 200 घर की बस्ती है | हैण्डपम्प का सिलेंडर पाइप लगवाने के लिए कई बार PHE विभाग के पास आवेदन भी दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : PHE विभाग@9165266811, संपर्क@9584168127. (174565) RK
Posted on: Sep 02, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
श्रमिक कार्ड में मिलने वाला राशन 3 माह से नहीं मिला...
ग्राम-कुलमजरा, पोस्ट-कोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, पंचायत में जिनके श्रमिक कार्ड बने हैं, उनको 3 माह से राशन नहीं मिला है| इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं| दिये नंबर पर बात कर श्रमिक कार्ड में मिलने वाला राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9558033040. (174591) (AR)
Posted on: Sep 02, 2020. Tags: PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
ढोढरेपाल से छिंदभाटा गाँव तक जाने के लिए रोड नहीं शिकायत कर पर कोई सुनाई नही कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-ढोढरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी दानी राम बता रहें है कि उनके गाँव ढोढरेपाल से छिंदभाटा गाँव तक लगभग 2 किलोमीटर की दूर रोड और पुलिया की समस्या है, जो कच्ची रोड होने कारण बारिस के समय में बहुत ही बड़ी पारेशानी होती है, वही दूसरी ओर नदी में बाढ़ आने से खेत-खार नही जा पाते हैं अधिक जरुरी होने पर करीब 8 किलोमीटर दूर घूमकर जाना पड़ता है, रोड़ की समस्या को लेकर CEO साहब को शिकायत कियें तो उनके द्वारा बोला गया बना देंगे किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही किये| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके रोड़ बनवाने मदद करें: सचिव@8770999656, CEO@7835814506 संपर्क@6205435548 (174338) RK
