पानी की किल्लत है, बार- बार हैंडपंप लगाने का आवेदन देने पर भी सुनवाई नही हो रही है...

ग्राम-नवगई, पोस्ट-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजपते सिंह परस्ते बता रहे है गाँव के वार्ड 4 में पानी की किल्लत है, हैंडपंप लगाने के लिए आवेदन दिया है. लेकिन कोई सुनवाई नही| सीजीनेट के माध्यम से अधिकारियो से मांग कर रहे है कि हैंडपंप खुदवाने में मदद करे. ताकि सभी वार्ड वासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सके. कृपया अधिकारियो को इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे:P.H.E@8878359171, SDM@
9479089190, कलेक्टर@8462900200, सरपंच@9575789750, सचिव@
9617494180.परस्ते@ 9669480733.

Posted on: May 29, 2018. Tags: RAJPATE SINGH PARSTE SONG VICTIMS REGISTER

हे नर ये दो दिन का मेला रहेगा...भजन

ग्राम-झल्पी, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से देवी प्रसाद गुप्ता जी एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हे नर ये दो दिन का मेला रहेगा-
कायम न जग का झमेला रहेगा-
आप ये ऊँची-ऊँची अंटारी बनाए हैं किस काम का-
और ये दौलत कमाए हैं किस काम का-
मर जाने के बाद आपके पास एक अधेला ना रहेगा-
कायम न जग का झमेला रहेगा-
मर जाने के बाद आपके भाई-बंधू साथ देंगे श्मशान घाट जाने तक-
और बेटा भी साथ देगा तो अग्निदान देने तक-
मर जाने के बाद इस संसार में भजन ही रहेगा-
कायम ना जग का झमेला रहेगा...

Posted on: May 28, 2018. Tags: GOVIND PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

मोर छठवां साल होई गइलक रे, एडमिशन कराइ दे...शिक्षा जागरूकता गीत

ग्राम-भवानीपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से डीएस कुमार बबलू सिंह एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
मोर छठवां साल होई गइलक रे-
हे बाबा ! हे दादा ! नाम लिखाइ दे-
एडमिशन कराइ दे-
सबके देखों ना तो मोर मन लागेला-
चलिके बी.ए. बलरामपुर पढ़ेला-
ऊ स्कूल के अब आपन मान ले लो रे-
हे बाबा ! हे दादा ! नाम लिखाइ दे...

Posted on: May 28, 2018. Tags: DSKUMAR BABLU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

तेंदूफुल बना में तेंदूफुल बना में रे कोई तो पहीरे ककर माना में रे...कर्मा गीत

ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
तेंदूफुल बना में तेंदूफुल बना में रे कोई तो पहीरे ककर माना में रे-
बरधा पूछी चवरा खेल रसा भवरा बरधा पूछी चवरा रे-
तेंदूफुल बना में तेंदूफुल बना में रे कोई तो पहीरे ककर माना में रे-
बरधा पूछी चवरा खेल रसा भवरा बरधा पूछी चवरा रे-
तेंदूफुल बना में तेंदूफुल बना में रे कोई तो पहीरे ककर माना में रे...

Posted on: May 27, 2018. Tags: SHIWBALK SINGH SHAYAMLE SONG VICTIMS REGISTER

मीठी मुस्कान नी भरते है, स्वागत नी हम करते है...स्वागत गीत

ग्राम-लान्जित, पोस्ट-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोनामति सिंह एक स्वागत गीत सुना रही है:
मीठी मुस्कान नी भरते है, स्वागत नी हम करते है-
आज के दिन में, हम गायेंगे, आज के दिन में, हम नाचेंगे-
मुबरको आपको-
आज के दिन में, हम झंडा फहराते है, आज के दिन में, हम तिरंगा लहराते है-
मुबरको आपको-
मीठी मुस्कान नी भरते है, स्वागत नी हम करते है...

Posted on: May 27, 2018. Tags: SONAMATI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »