2015 से काम कर रहे हैं, पेमेंट बढ़ाने की बात कहने पर काम छोड़ने को कहा जाता है...मदद की अपील-

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रंजना पण्डे बता रही हैं| 22 जून 2015 से जिला अस्पताल अनूपपुर में ANM के पद पर काम कर रही हैं| जिसके लिये उन्हें 3 हजार रुपये दिया जाता है| उन्होंने जब अपने पेमेंट को लेकर बात रखा तो उन्हें काम में आने से मना किया जा रहा है| संबंधित विषय पर उन्होंने कलेक्टर के पास आवेदन किया| सी एम हेल्पलाईन में शिकायत किये| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@7587966200. CMO@9425186621, सिविल सर्जन@9589334785. संपर्क नंबर@7024595921.

Posted on: Jul 31, 2019. Tags: ANUPPUR MP NATTHULAL RATHOUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कटसरैया के पौधे के औषधीय गुण और प्रयोग-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय कटसरैया पौधा जिसे पियाबासा भी कहते हैं के औषधीय गुणों को बता रहे हैं, कटसरैया के पत्तों का रस मधु (हनी) में मिलाकर दांतों और मसूड़े पर मालिस करने से दांतों से रक्त बहना और दांत का दर्द ठीक हो सकता है, उसके पंचांग का कल्क अर्थात चूर्ण को तेल में धीमी आंच पर पकाएं, पकने के बाद उतार लें, और अच्छी तरह से घोलें उसके बाद दाद खाज, खुजली चर्म रोग में कपूर मिलाकर लगाएं, इससे चर्म रोग में आराम मिल सकता है :
राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jul 31, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG SWARA SWASTHYA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

पापा मोके प्यार करेला, मम्मी दुलार करेला...गीत-

ग्राम-अल्का, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
पापा मोके प्यार करेला, मम्मी दुलार करेला-
हाय रे सुंदर ओ रे नोनी-
हिमवा जल मोके पिये ला-
हाय रे सुंदर व्यहार में-
जोती मोती दिखे ला-
पापा मोके प्यार करेला, मम्मी दुलार करेला...

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact : 6 महीने पहले गाँव में बिजली की समस्या थी, अब हल हो गई है...

ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील, ब्लाक-खड़गवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुखलाल बता रहे हैं| उनके गाँव में 6 महीने से बिजली की समस्या थी| जिस समस्या को उन्होंने अक्टूबर 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| रिकॉर्ड करने के 6 महीने बाद उनकी समस्या हल हो गई है| गाँव में बिजली आ गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई| संपर्क नंबर@8959903256.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : गाँव में पानी की समस्या थी, कुआ निर्माण होने से समस्या हल हो गयी है...

ग्राम पंचायत-सकडा, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 10 सजालिया पारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये पारा के लोगो ने आवेदन किया था| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को जून 2019 में रिकॉर्ड किया था| रिकॉर्ड करने के बाद जुलाई 2019 में उनकी समस्या हल हो गयी| पानी के लिये कुआ का निर्माण कराया गया है| इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8959903256.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »