पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों से कारण उन्हें अपना गांव छोड़कर आना पड़ा-

ग्राम पंचायत-गुडियापारा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कमला बाई बता रहे हैं, कि मैं और मेरे परिवार पहले नक्सली लोगों के साथ काम करती थी| हमने 6 साल नक्सलीयों से साथ काम किया|फिर जगदलपुर में जाकर 2014 में आत्मसमर्पण किया|कमला जी आगे बताती हैं कि अब अच्छा लग रहा है सरकार हमे जीने के लिए सारी सुविधाएं दी है जो एक सामान्य नागरिक को दी जाती है|@सीईओ @9490957735, कलेकटर@9425205669.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG KAMLA MAOIST VICTIM NARAYANPUR REGISTER SARENDER VICTIM SALAM

आसमानी खुशी से भर दे मुझको गीत नया दिल में ला...यीशु मसीह गीत-

जिला-भिलाई (छत्तीसगढ़) से प्रकाश आर से यीशु मसीह गीत सुना रहें हैं:
आसमानी खुशी से भर दे मुझको-
गीत नया दिल में ला-
उतर आ उतर आ उतर आ-
ऐ रूह-ए-पाक उतर आ-
अमृत जल प्रभु मुझ को पिला दे-
दिल में लगी प्रभु प्यास बुझा दे...

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BHALAI CG MAHSI PRKASH AR SONG

गम छुपाते रहो मुस्केरते रहो...गीत

जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़)से महेश कुमार गीत सुना रहे है:
ऐ ऐ ला ला ला – मुस्केरते रहो गुन गुनाते रहो – गम छुपाते रहो मुस्केरते रहो – जिन्दगी यूँ ही आसमाते रहो – जिन्दगी यूँ ही गीत गाते रहो – ऐ ऐ ला ला ला...

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG DURG MAHESH KUMAR SONG

स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अपामार्ग के बीजो को चावल की तरह पकाकर खाने से भूख कम हो जाती है| जिससे चर्बी कम होने लगती है| दूसरा पालक के 25 ग्राम रस में 50 ग्राम गाजर का रस मिलाकर पीने से मोटापा कम करने में लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG DEPARTMENT HELTH KEDARNATH PATEL KORIYA

समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान के पैसे प्राप्त करने के लिये लाइन में खड़े किसानो की समस्या-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता किसानो की समस्या से अवगत करा रहे हैं| रमेश कुमार घोय, बीर सिंह, चैन सिंह और कई किसान बैंक में लाइन में लगे हैं, उनका कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचे थे जिसका पैसा लेने के लिये आये हैं| सुबह 7 बजे से आये हैं, भुगतान के लिये एक ही बैंक में व्यवस्था है| जिसके कारण बैंक में लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ता है| इस तरह से किसानो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं इसलिये वे अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करा कर समस्या के निराकरण के लिये अपील कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9993891275. जिला कलेक्टर@8458840000.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: AGRICULTURAL CG PAYMENT PROBLEM RAIAGADH RAJENDRA GUPTA

« View Newer Reports

View Older Reports »