दिल्ली : लॉकडाउन में शालीमार बाग में 10 लोग फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
माधुरी मौर्य दिल्ली हैदरपुर, शालीमार बाग इलाका, आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने, सोम बाजार रोड में अपने परिवार के साथ रहते है, परिवार में 10 लोग है वे बता रही है कि पहले भी सन्देश रिकॉर्ड किये थे पर कोई मदद नहीं मिली है | घर में राशन की बहुत समस्या है | खाने की दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9313949264. MLA शालीमार बाग बंदना कुमारी@9310504236, 011-27489827 (169261) DW
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI MADHURI SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : मेरे पास खाने को राशन नहीं है, बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
शतेंद्र शर्मा पुणे वाघोली में रहते है, लॉकडाउन में फंसे हैं, उनके पास राशन नहीं है, खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियो से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9325388434. (169299) DW
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SHATENDRA SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
मैं लॉकडाउन में फंसा था अभी अपने गाँव में हूँ, कृपया राशन और रोजगार दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-कल्याणपुर, ब्लॉक जबा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से अनीश कुमार बता रहे है कि वे राजकोट में काम करते थे और लॉकडाउन में फंस गये थे किसी तरह वहां से अपने किराये से अपने घर 10 मई को आये है | सरकार ने हर मजदूर के खाते में एक हजार भेजने का बोला था वे पैसे अभी तक नहीं आये है और सरकार द्वारा खाने पीने का कोई राशन भी नही मिला और वे भूमिहीन है | इसलिए जनपद के सीईओ से कहकर इनको गाँव में काम दिलवाया जाए | जो एक हजार सरकार के तरफ से मिल रहा है वो भी उसको दिलवाया जाये इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7385591563
सीईओ@9407803480 (169265)
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: ANEESH KUMAR CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग बरसात में नदी का गंदा पानी पीने मजबूर है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...
ग्राम- कटकोना, विकासखंड-खड्गवा, जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से कृष्णा कुमारी चक्रधारी बता रहे है कि उनके गाँव के सलहन पारा वार्ड-3 में कई जगह पानी की तकलीफ है | कुछ जगहों में नल पहुंचा है लेकिन कुछ जगह ऐसे है जहाँ पर पानी पीने कोई व्यवस्था नहीं है और वे लोग बरसात का गंदा नदी का पानी पी रहे है और ये समस्या 15 साल से है | उसके सम्बन्ध में सरपंच और विधायक के पास भी शिकायत किये है | पिछले वर्ष कलेक्टर के पास शिकायत किये थे तो कलेक्टर ने लगवाने का आदेश दिया था जहाँ हैण्डपम्प लगवाना था वहां नहीं लगा और सरपंच ने दूसरी जगह लगवा दिए है | हैण्डपम्प लगवाने के आदेश आते है लेकिन उनके पारा तक पहुँच नहीं पाते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें : सरपंच नम्बर@9399027282, विधायक नम्बर@9307088418, संपर्क नम्बर@6267554064. DW
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: KOREA CG KRISHNA KUMARI CHAKRADHARI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
मेरी पत्नी को अस्थमा की बीमारी है, काम बंद है, दवाई खरीदने को पैसे नहीं है, कृपया मदद करें...
विजय गेनू कामले कोलाबा, कफ परेड डॉ बाबा साहब अम्बेडकर नगर रूम नम्बर 2596 मुंबई में रहते है बता रहे है कि वे गेटवे ऑफ इंडिया में फेरी का काम करते थे लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है, घर में गैस नहीं है, उनकी पत्नी को अस्थमा की बीमारी है उसके लिए दवाई खरीदने के लिए पैसे नहीं है, वे बहुत समस्याओं से जूझ रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके उनकी समस्याओ का समाधान करने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9137030614, 9152264072. (169275) DW
