राशन कार्ड नहीं बना है, राशन नहीं मिलता हैं, बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-नेलेगोंदी, बोदेनार, बंडोपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से
निवासी बुको बता रही हैं, गाँव के 7 लोगो का राशन कार्ड नहीं बना है जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है, जीवन यापन करने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि राशन कार्ड बनवाने में मदद करें, जिससे राशन मिल सके| संपर्क नंबर /सचिव@9479151401. (175788) (AR)

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सड़क नहीं बने होने के कारण चिकित्सा वाहन गाँव तक नहीं पहुंचती...

ग्राम पंचायत-नेलेगोंदी, बोदेनार, बंडोपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव की मितानिन बता रही हैं कि उनके गाँव में सड़क नहीं बना है, रास्ते में एक नाला है जिसमे पुल नहीं बना है जिसके कारण चिकित्सा वाहन गाँव तक नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, गर्भवती महिलाओ को प्रसव कराने के लिये स्वास्थ्य केंद्र नहीं जा पाते हैं, इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर /सचिव@9479151401. (175791) (AR)

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिये कोई निराकरण नही, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-धर्माबेड़ा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतकुमार धुर्वे उनके साथ ग्रामीण महिला महेश्वरी कश्यप बता रहीं हैं राशनकार्ड से जुडी समस्या जो की पुराना राशनकार्ड को नवीनीकरण करवायें और नया बनेगा करके उसके साथ आधार कार्ड, खाता नंबर, पासपोर्ट फोटो, बी-वन मांग कर ले गये किन्तु अभी तक नया राशनकार्ड नही बनायें हैं, जो अभी तक के एक महिना हो गया हैं, जिसका शिकायत ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को किया गया परन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये हैं इसलिए सीजीनेट सुननें वालें सथियों से अनुरोध कर रहें हिं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406137119, सचिव@9340244105, कलेक्टर@8458946694, CEO@8889251366. (174651) RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हम तीन लोगों का राशनकार्ड नही बनायें हैं, जिसका शिकायत का कोई सुनाई नही, कृपया मदद करें...

ग्राम-तेंदापारा, पंचायत-केलाऊर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी उलुराम, बसाराम, मूंगा कश्यप, बता रहे है कि उनके राशनकार्ड अभी तक नही बने हैं, ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को बोला गया किन्तु एक साल हो गया नही बनायें राशनकार्ड बतायें जा रहें हैं गाँव के और लोगों का राशनकार्ड बनाये गये परन्तु इन तीन लोगो का राशन नही बनायें इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सरपंच@9381847130, सचिव@7999244194, दरभा CEO@7835814506, संपर्क नम्बर@8103011078. (175704) RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की समस्या है, नाले का गन्दा पानी पीते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-तेंदापारा, पंचायत-केलाऊर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी शत्रु मरकाम कोसा सोरी बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है और एक किलोमीटर दूर (नाला) से पानी लाकर पीते है | उनके गाँव में एक भी हैण्डपम्प नही है यह पर सालों से भूमिगत जल स्रोत नही हैं, नदी का गन्दा पानी मजबूर हो कर पीना पड़ रहा हैं जो पीने योग्य पानी नहीं है, जिसकी वजह से बीमार भी हो जाते हैं सर्दी, खांसी जैसे| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सरपंच@9381847130, सचिव@7999244194, दरभा CEO@7835814506, संपर्क नम्बर@8103011078. (175615) RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »