हैलो मुख्यमंत्री महोदय ! ये आपके शासन की पुकार है...कविता
ग्राम-बन्देली, तहसील-केवलारी, जिला-सिवनी, मध्यप्रदेश से राजेन्द्र सिंह सलाम भ्रष्टाचार के सन्दर्भ में एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
हैलो मुख्यमंत्री महोदय ! ये आपके शासन की पुकार है-
कोर्ट-कचहरी दफ्तर पर पैसों की भरमार है-
अगर जेब में नहीं हैं पैसे तो बाबू की कलम बीमार है-
हाल जानिए मुख्यमंत्री महोदय, आपके इस देश का-
चूहों के पेट में है अनाज देश का...
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: RAJENDRA SINGH SALAM SONG VICTIMS REGISTER
कैसे के आई तोहरे धमवा मईया बड़ी कटनी डगरिया...भजन गीत -
ग्राम-कोटाराही, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) लक्ष्मीनारयण कुशवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं:
कैसे के आई तोहरे धमवा मईया बड़ी कटनी डगरिया-
सन-सन के तरलू या सन-सन के तरलू-
अरे हमरा से तू फीर नजरियाँ मईया बड़ी कटनी डगरिया-
पूजा नहीं जानि हम भक्ती नहीं जनी अरे-
भक्तो पर फिर तू नजरियाँ ये मईया बड़ी कटनी-
हमरें जिन्दगियाँ में आके दर्स की अरे दर्शन के पूरा कर...
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: LAXMINARAYAN KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
घोडा नाचे हाथी नाचे नाचे सोन चिरैया...बाल कविता
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक बाल कविता सुना रहे है:
घोडा नाचे हाथी नाचे नाचे सोन चिरैया-
किलक-किलक बंदर नाचे-
बालू ताकुर तैय्या-
टुमुक-टुमुक खरहा नाचे-
ऊंट मेमना गया...
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे घर का शौचालय अधूरा पड़ा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
पर्सापारा ग्राम पंचायत-गेल्हा, पोस्ट-बिहारपुर तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश सिंह आयाम के साथ में जगतनारायण सिंह बता रहें हैं कि उनका शौचालय अधूरा पड़ा है सचिव सरपंच को 2-3 बार बोले लेकिन अभी तक नहीं बना हैं फोटो खीच कर ले गये हैं, भारत सरकार का नियम हैं कि हर घर-घर में शौचालय बनना चाहिए. इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहें है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका शौचालय बनवाने में मदद करें: सचिव@9669593766, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. मुकेश सिंह आयाम@9617164393.
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: MUKESH SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
पंचायत-पासलपारा, गेल्हा, पोस्ट, थाना-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश सिंह आयाम बता रहे है, गांव में करीब 250 लोगो की जनसंसख्या है जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लोग नदी-नाले से पानी लाकर पीते हैं कई बार ग्राम सभा और लोक सुराज में आवेदन किये लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट सभी सुनने वाले संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करे : कलेक्टर@9826443777, CEO.@9926192534, सचिव@9669593766, सरपंच@7909463088. मुकेश सिंह आयाम@9617164393.

