सहकार रेडियो: बाल चौपाल (इतिहास के पन्नों से) : काकोरी केस के क्रांतिकारी शहीद / स्वर - कौसर अली*

श्रोताओं, बाल चौपाल में आज सुनिए इतिहास के पन्नो से काकोरी काण्ड के क्रांतिकारी शहीदों की कहानी जिसे हमने लिया है बाल पत्रिका “कोंपल” से| इसे लिखा है आदित्य ने और स्वर दिया है साथी कौसर अली ने| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने|

*कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक https://youtu.be/YSOnDdcDiYw *वेबसाइट पर सुनें https://www.sahkarradio.com/.../kakori-case-ke…/

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: SAHKAR RADIO

गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है, बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-पर्लमेटा, (पाकालूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कहरूराम मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है| बच्चों के खलने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| और पेड़ पौधा लगाने में जानवर नुकशान कर देता है| इसके लिए उन्होंने अधिकारीयों के पास शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक कोई काम नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गए नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9691578807, सरपंच@7587753963, CEO@9406016762.

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BOUNDARY WALL CG KAHARURAM MUCHAKI PARLMETA PROBLEM

पीड़ितों का रजिस्टर: बड़े भाई को और बेटा को नक्सलियों से मार दिया, और सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी न

ग्राम-बड़ेकवली, जिला-कोंडागांव, बस्तर (छत्तीसगढ़) प्यारेलाल जी बता रहे हैं की हमारे पहले के गाँव कोलंगा में नक्सली की समस्या थी| उनके गाँव में लोगों के साथ झगड़ा था और गाँव वालों ने नक्सलीयों को उनके खिलाफ शिकायत कर दिए| नक्सलीयों ने उन्हें डराया और जान से मारने की धमकी दी| उनके बड़े भाई को व इनका बेटा को रात में मार दिए| दूसरा कारण ये था रात मे नक्सलीयों ने हमला कर दिया| और वे लोग लोग छिपते-छिपाते गाँव से दूर भाग आए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267909823, जिला सीईओ@9425598888.

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: BADEKAWLI BASTAR CG DISPLACE MAOIST PYARELAL YADAV REGISTER VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर: मुखबिरी कर के नक्सलियों ने पिता जी को जान से मार दिए|

ग्राम-गुडरिपारा, जिला-नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुददुराम धुर्वे जी अपनी आप बीती कहानी सुना रहे हैं उनके गांव में नक्सल समस्या है| उनके बड़े भाई नारायणपुर में रोजी का काम करते थे, जोकि रोज घर से आना-जाना होता था| नक्सलीयों ने उनके पापा को मुखबिरी कर के नक्सलियों ने मार दिया| मेरे पूरे परिवार के लोग नक्सलीयों के डर से भाग कर गुडरीपारा नारायणपुर में आकर बस गए| हमारे पास तमाम सुविधाओ की कमी है, सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नहीं मिला हैं कृपया मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@@7000988036.

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: BASTAR BUDDURAM DRUW CG DISPLACE MAOIST NARAYANPUR VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर: 10 साल से नक्सली संगठन में काम लिए, 018 में पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण किया,

ग्राम-गुडरीपारा, जिला-नारायणपुर, ब्लाक-ओरछा (छत्तीसगढ़) से जुंगाराम पोटाई जी सीजी नेट के श्रोताओं को अपनी कहानी बता रहे हैं उन्होंने पहले नक्सली संगठन में काफी साल तक काम किया| 10 साल इस संगठन में काम करने के बाद इन्होंने 2018 में पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के पश्चात सरकार के द्वारा जो सहायता दी जाती है यह सहायता इन्हे नहीं मिल पाई है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओ से मदद की गुहार लगाई है कि इन्हे सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सभी योजना का लाभ मिल सकें|समस्या समाधान के लिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9406154116.

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: GUDARIPARA JUNGARAM POTAI MAOIST REGISTER SARENDER VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »