स्वास्थ्य स्वर: इमली की मदद से लू से बचने के घरेलू नुस्ख़े...
मोती नगर, रायपुर, (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज गर्मी में लू लगने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, ईमली हमारे यहाँ बहुत मिलती है, इसका उपयोग लू लगने में कैसे करे उसका तरीका बता रहे है: पकी हुई ईमली 500 ग्राम को 3 लीटर पानी में घोल बना लेंवे और उसमें कपड़ा भिंगोकर लू जिस व्यक्ति को लगी हो उसको वह गीला कपड़ा ओढ़ा दे.और उपर से हल्का-हल्का ईमली का घोल छिड़के, जितनी भी लू लगी होगी उतर जाएगी| और ईमली के गूदे को पानी में गाढ़ा लेप घोल बना लेंवे एवं रोगी के हाथ, पैर चेहरे में लगा दे, इससे जल्द ही आराम मिलता है. ध्यान रहे खाली पेट धूप मे नही निकले एवं पानी का अधिक सेवन करे. गाँधी@9111061399
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: आधा सिर दर्द (अधकपा) का घरेलू उपचार...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज आधा सिर दर्द (अधकपा) का घरेलू उपचार बता रहे है: सामग्री-धनिया फल (साबुत खड़ा धनिया) 250 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम इन सब को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेंवे, और डिब्बे में सुरक्षित रख लेंवे, और जंगली शहद मात्रा इतनी कि सभी चीजों का मिश्रण हो जाए. मिश्रण को 4O दिनों तक धूप में रख देंवे उसके बाद 2-2 चम्मच ख़ाली पेट सुबह शाम गुनगुने दूध के साथ सूर्योदय से पहले व रात को सोने से पहले सेवन कर सकते है| परहेज-मिर्च मशाला, तेल खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग कम करे. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9111061399.
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
दो दिन की तोर ज़िन्दगी, तेय़ भजले सियाराम रे...भजन गीत
ग्राम-परमेश्वरपुर, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरिशचन्द्र एक भजन गीत सुना रहे है:
तम्बूरा के तार बोले रे, टिम-टिम तार बोले राम सियाराम-
दो दिन की तोर ज़िन्दगी, तेय़ भजले सियाराम रे-
एक ये माटी के चौला, छोड़ तूके उड़ जाई-
अरे देखत रही ये दुनिया, हर कुछो नही कर पाई-
ये दुनिया तोर काम न आही, भजले राम सियाराम-
दो दिन की तोर ज़िन्दगी, तेय़ भजले सियाराम रे...
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: HARISH CHANDRA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: ह्रदय रोग नाशक घरेलू नुस्खा...
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-झजपुरी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा ह्रदय रोग नाशक अचूक नुस्खा बता रहे है: सामग्री- एक चम्मच लहसुन का रस, एक चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच देशी पान का रस और दो चम्मच शहद, इन सभी को मिलाकर, प्रात: नास्ते के समय सेवन करे एवं शाम को पीयें. इस नुस्खे को 40 दिन प्रयोग करे| ध्यान रखें यदि कब्ज है, तो पञ्चसकार चूर्ण एक या दो चम्मच रात को गर्म पानी के साथ सेवन करे. इस नुस्खे को आप लम्बे समय तक भी ले सकते हैं इससे ह्रदय संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है और ह्रदय रोग होने पर उसमे फ़ायदा होता है | चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
बालू रेता की बनाऊ भोलेनाथ, चढ़ाऊ जल भर-भर के...भक्ति गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रहे है:
रेता बालू की बनाई भोलेनाथ, चढ़ाऊ लोटा जल भर के-
मांगू मांगू राम जैसे स्वामी, देवर लक्ष्मण जैसे-
बालू रेता की बनाऊ भोलेनाथ, चढ़ाऊ जल भर-भर के-
मांगू मांगू राम जैसे स्वामी, देवर लक्ष्मण जैसे-
बालू रेता की बनाऊ भोलेनाथ, चढ़ाऊ जल भर-भर के-
रेता बालू की बनाई भोलेनाथ, चढ़ाऊ लोटा जल भर के...
