एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिन्दुस्तान.....देशभक्ति गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से दीक्षा कुमारी व सबा करीम एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिन्दुस्तान-
दुनिया में बेजोड़-अनोखा भारतवर्ष महान-
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान हमारा प्यारा हिन्दुस्तान-
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इशाई-
जैन-पारसी-बौद्ध-गोसाई-
धर्म भले हो न्यारे-न्यारे लेकिन भाई-बहन सारे-
सर्वधर्म समभाव हमारे पर हमें गुमान-
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान हमारा भारतवर्ष महान...

Posted on: Feb 24, 2016. Tags: DIKSHA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: After Swara message now I am getting my disability pension, thanks...

Neeraj Kumar Tiwari is calling from Painpokara village under Mora post of Sidhi district in Madhya Pradesh and says he is blind and was not getting his disability pension from long. Then he recorded a message on Swara in Jan 2016 and after that following the message authorities took note of it and he received Rs 500 as pension on Feb 18 2016. He is very happy and is thanking colleague of Swara for helping him by calling up officers to put pressure on them. Neeraj@7354861757.

Posted on: Feb 23, 2016. Tags: NEERAJ KUMAR TIWARI SONG VICTIMS REGISTER

हम बच्चे हिन्दुस्तान के हम बच्चे हिन्दुस्तान के....देशभक्ति गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से कुमकुम कुमारी एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
हम बच्चे हिन्दुस्तान के हम बच्चे हिन्दुस्तान के-
भारत माँ की शान के-
सच्चे हैं ना डर किसी का चलते सीना तान के-
हम बच्चे हिन्दुस्तान के-
गाते हैं हम नए तराने दुनिया को है दोस्त बनाने-
दूध में देखो शक्कर-मिश्री इसी तरह मिल जाना है-
हम बच्चे हिन्दुस्तान....

Posted on: Feb 23, 2016. Tags: KUMKUM KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

युग निर्माता हम बच्चे, कल की आशा हम बच्चे...बच्चों पर प्रेरक गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से दीक्षा कुमारी एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
युग निर्माता हम बच्चे कल की आशा हम बच्चे-
चलते हैं हम शान से डरते नहीं हैं रुकते नहीं हैं आंधी या तूफ़ान से-
भाग्य विधाता हम बच्चे कल की आशा हम बच्चे-
खुशियां ही खुशियां आएंगी जब हम नाचे-गाएंगे-
हमें बधाई देने को परियों के दल आएँगे-
धूम धमाका हम बच्चे नाचे गाएं हम बच्चे-
जीना हमको आता है मौन न एक पल भाता है-
चाँद-सितारों से तो अपना जनम-जनम का नाता है-
खीर-बतासा हम बच्चे कल की आशा हम बच्चे...

Posted on: Feb 23, 2016. Tags: DIKSHA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

इस शराब ने किया हजारों क्या लाखों ही घर बर्बाद....जागरूकता गीत

मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार नशामुक्ति पर आधारित एक गीत प्रस्तुत रहे हैं:
इस शराब ने किया हजारों क्या लाखों ही घर बर्बाद-
चलो बन्दे इससे करवाएं हम परिवारों को आजाद-
ऊन बहनों का कष्ट मिटे बच्चों का बने भविष्य महान-
पालन-पोषण में रुचि ले कर्तव्य व आए ज्ञान-
खुद ही बीमारे से भी बचे जहर को न पिए रखके याद-
चलो बन्दे इससे करवाएं हम परिवारों को आजाद...

Posted on: Feb 23, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »