स्वास्थ्य स्वर: लहसुन एवं तिल के तेल से लकवे का घरेलू उपचार...

ग्राम-लेहन्गी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा लकवा के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे है: लकवे का अटेक आते ही तुरंत तिल का तेल 50 से 100 ग्राम हल्का गर्म करके पीना चाहिए एवं 4-5 कली लहसुन तत्काल खाना चाहिए. दूसरा प्रयोग लकवा ग्रस्त अंग एवं सिर पर सेक करना चाहिए| लहसुन की कली प्रतिदिन खानी चाहिए रोजाना एक कली बढाएं ऐसा प्रयोग 21 दिनों तक लगातार करे. 21 दिनों के बाद प्रतिदिन एक कली कम करते हुए सेवन करे. हरे लहसुन की पत्तियों से उसका रस निकालकर पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा होता है. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: वात, शरीर का दर्द के लिए घरेलू नुस्ख़े...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज वाद, शरीर का दर्द के घरेलू उपचार बता रहे है: सामग्री-लहसुन की कली 250 ग्राम, मेथी 250 ग्राम, अकव़ा (आकड़े) के 10 पत्ते, टुकड़े कर के डाले और सरसों का तेल 1 लीटर, इन सब को साफ़ कर गर्म सरसों के तेल में डाले, जल जाने तक उबाले, ठंडा होने पर छानकर शीशी में रख लेंवे| आख़िर में 10 ग्राम, पीपरमेंट डालकर दर्द वाले स्थान पर मालिश करे.मालिश करने की विधि- 21 दिनों तक लगातार नीचे से उपर मालिश करे| परहेज-ठंडी चीजों से बचे, मिर्च मशाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करे. नशा ना करे| वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 27, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

ये बिही वाली रानी बिही तो दे दे न...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) भुक्लुराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
ये बिही वाली रानी बिही तो दे दे न-
बिही के बदला म रानी-
भट्टा तह ले जाना-
तोहर बिही या बे रानी-
ठोस-ठोस लगते...

Posted on: Apr 26, 2018. Tags: BHUKALURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: अजीर्ण और पेट में गैस का घरेलू उपचार...

वैद्य एच.डी.गाँधी आज हमें अजीर्ण और पेट में गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे है: सामग्री-सौप 25 ग्राम, पीपरमेंट 1 ग्राम, यवछार 25 ग्राम, काला नमक 100 ग्राम, काली मिर्च 130 ग्राम, हिंग भुनी हुई 10 ग्राम, शत निम्बू 25 ग्राम, कलमी सोरा 100 ग्राम, सेंधा नमक 200 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम, इन सबको साफ़ कर कूट पीसकर अलग अलग चूर्ण बना लेंवे. अतं में पिपरमेंट मिलाकर सभी का मिक्चर बना लेंवे, मात्रा-3-3 ग्राम चूर्ण खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ दिन में 2 बार सेवन करे| यह सभी प्रकार के पेट से सम्न्धित ख़ासकर गैस में उपयोग होता है. वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399

Posted on: Apr 26, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: पथरी नाशक घरेलू उपचार...

ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेरी, (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हमें पथरी रोग नाशक घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दे रहे है: सामग्री-पत्थर चट्टा के बड़े 2 पत्ते का लगभग एक से डेढ़ चम्मच सुबह के समय रस निकाले उसमें चुटकी भर सेंधा नमक डाले और सुबह उसका सेवन करना है. वे कह रहे हैं कि इस विधि से मैंने बड़ी बड़ी पथरी की समस्या को ठीक होते देखा है| पित्त की समस्या को भी ठीक होते देखा है इसी विधि उपाय से| उपचार के समय तेल मिर्च मशाला, खटाई से परहेज करे. इस तरह हमारे आसपास पाए जाने वाली कई वनस्पतियों में जबरदस्त ताकत होती है इनसे हम कई ओपरेशन से बच सकते हैं | शर्मा@9893327457

Posted on: Apr 26, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »