2019 में प्रधानमंत्री रोड पास हो गया है, लेकिन अभी तक नहीं बना है, कृपया मदद करें-

बालसिंह विक्को, ग्राम पंचायत-कोरंगाली, (राउतपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या है| 2019 में प्रधानमंत्री रोड पास हो गया है| लेकिन अभी तक नहीं बना रहे हैं| बोलने से बोलते हैं, बन जाएगा| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407713086, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Jan 02, 2022. Tags: BALSINGH VAIKKO BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम-नारायण पाल, ब्लॉक-बस्तर, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से बूधरू बघेल हैंडपंप की समस्या बता रहे हैं हमारे नाकापारा में 15 मकान है जिसमें हैंडपंप नहीं है पानी के लिए दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ता है, जबकि सचिव सरपंच को यह अवगत कराया गया है वे लोग कहते हैं जल्दी बन जाएगा परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9301476294, सरपंच,@6266153369.

Posted on: Jan 02, 2022. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM BUDHRU BAGHEL WATER

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है, प्रधानमंत्री आवास योजना से

ग्राम+पोस्ट-अड़वी, ब्लाक-सिरमोर जिला-रीवा रमेश प्रसाद यादव, जी बता रहे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना से अंतर्गत मिलने वाले पैसे मे देरी हो रही थी|कई बार आवेदन देने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा था| हमने सीजी नेट में संदेश रिकार्ड करवाये थे और सन्देस रिकार्ड के बाद मेरा पैसा मिलना शुरू हो गया|फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद पैसा मिल गया हैं| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर पैसा दिलाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं|

Posted on: Jan 02, 2022. Tags: IMPACT MP RAMESH YADAV SIRMOR STORY

काम से निकल दिया गया है, कृप्या मदद करें-

जिला-नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से एस.पी.ओ सहायक पद पर कार्यरथ एक भाई अपनी आपबीती बता रहे हैं,की मैं एस.पी.ओ के पद पर कार्य कर हा था और एक साल बाद कार्य करने के पश्चात एक साल तक तबीयत ठीक नहीं थी फिर तबियत ठीक होने के पश्चात डयूटी की| एक साल ड्यूटी के मुझे जॉब से निकाल दिया गया| इस दौरान मै आरक्षक के पद पर था इस समय पे बिना कारण मुझे काम से निकाल दिया गया कुछ कारणवश मै अपना पता नहीं दे रहा हूँ |कृपया मेरी मदद करें |

Posted on: Jan 02, 2022. Tags: CG DISPLECED JOB NARAYANPUR

खेती के बारे में चर्चा कर रहे हैं-

ग्राम- कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलू कवासी जी एक अनाज कोसरा के बारे में बता रहे हैं, यह फसल बस्तर के सभी एरिया में की जाती है| और जंगल एरिया माड़ में ज्यादा कमाते हैं| कोसरा को बारिश में बोया जाता है| बारिश से पहले बेचा जाता है| कोसरे के चावल व मड़िया का आटा का पेज बनाकर पीते है| मडिया का बिज बहुत ही छोटे होता है| और बहुत ही फायदेमंद है| यहाँ मड़िया का भी खेती करते हैं| यह बहुत ही फायदेमंद होता है| और गर्मी में शरीर को टंडक देती है| अधिक जानकारी के लिए| संपर्क नंबर@9399311762.

Posted on: Jan 02, 2022. Tags: AGRICULTER BASTAR CG DARBHA INFORMATION KAMLU KAWASI

« View Newer Reports

View Older Reports »